{"_id":"5a006ce74f1c1bec538bb6b8","slug":"71509977319-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता के दो भाइयों की सड़क दुर्घटना में मौत,,,-City","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता के दो भाइयों की सड़क दुर्घटना में मौत,,,-City
Updated Mon, 06 Nov 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता के दो भाइयों की सड़क दुर्घटना में मौत
मध्यप्रदेश के दबोह थाना क्षेत्र के गोरा गांव के नजदीक हुआ हादसा
त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे दोनों, परिवार में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
सोमवार की दोपहर सुभाषगंज निवासी वरिष्ठ सपा नेता चंद्रप्रकाश मिश्रा के भाई पप्पू मिश्रा और वीरेंद्र मिश्रा की मध्य प्रदेश के दबोह से पांच किलोमीटर दूर गोरा गांव के पास सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। वे बाइक से माधौगढ़ जा रहे थे। हादसे की खबर परिजनों में कोहराम मच गया है।
कोतवाली क्षेत्र के सुभाष गंज निवासी वरिष्ठ सपा नेता चंद्रप्रकाश मिश्रा के बहनोई जालौन के मधौगढ़ क्षेत्र के मिझौना गांव निवासी राजेंद्र नारायण की भाभी का निधन हो गया था। सोमवार उनकी त्रयोदशी में शामिल होने के लिए चंद्रप्रकाश के भाई पप्पू मिश्रा (48) और वीरेंद्र मिश्रा (51) बाइक से जा रहे थे। पप्पू बाइक चला रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे वे जब भांडेर-दबोह मार्ग पर गोरा गांव के नजदीक से गुजर रहे थे, तभी तेज गति से आ रही कार ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी मदद के लिए पुलिस पहुंची तब तक दोनों दम तोड़ चुके थे। दुर्घटना में कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए लहार भेज दिया।
इधर, दोपहर ढाई बजे के करीब जब हादसे का पता चंद्रप्रकाश को लगा तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शवों को सुभाष गंज स्थित घर पर लाया गया। शवों के घर पर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। मालूम हो कि, पप्पू मिश्रा जल संस्थान में कर्मचारी थे, जबकि वीरेंद्र मिश्रा अपने पैतृक गांव केशवपुर में रहते थे।