फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम -संदिग्ध परिस्थितियों में प्रधान के पुत्र की मिली लाश-City

संदिग्ध परिस्थितियों में प्रधान के पुत्र की मिली लाश, परिवार वालों ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 29 Jan 2019 01:54 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 29 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
क्राइम -संदिग्ध परिस्थितियों में प्रधान के पुत्र की मिली लाश-City
प्रतीकात्मक चित्र
बड़ागांव के दुनारा ग्राम प्रधान के पुत्र चंद्रजीत सिंह (32) का शव सोमवार की शाम मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर तीन के पास नाले में स्कूटी के नीचे दबा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मृतक रविवार की रात चिरगांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था, तब से घर नहीं लौटा। परिजनों ने चंद्रजीत की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना बड़ागांव के दुनारा गांव निवासी गोविंद सिंह राजपूत ग्राम प्रधान हैं। उनका पुत्र चंद्रजीत सिंह बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में कार्यरत अपने चाचा कमल सिंह राजपूत के साथ रहता था। रविवार की रात वह चिरगांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए स्कूटी से गया था। सुबह तक वापस न लौटने पर उसकी पत्नी ने चाचा कमल को जानकारी दी। उन्होंने अपने भाई गोविंद से बात की।
विज्ञापन


कुछ पता नहीं चलने पर चंद्रजीत की खोजबीन शुरू की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ बताता रहा। इससे परिजन और भी परेशान हो गए। इसी बीच मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर तीन के सामने बने नाले में कुछ लोगों ने एक युवक का शव देख पुलिस को सूचना दी। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार, नवाबाद प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने मौके पर पहुंचे। मृतक के सिर व मुंह से खून निकल रहा था, जो स्कूटी से दबा था। स्कूटी हटाकर उसका शव बाहर निकाला गया। उसके पास से मिले कागजातों के आधार पर परिजनों को बुलाया गया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसकी शिनाख्त की। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिरगांव में हुआ था झगड़ा
पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के चाचा कमल सिंह ने बताया कि जब वह सुबह तक घर नहीं आया तो उसकी खोजबीन की गई। इसी बीच पता चला कि चिरगांव में शादी समारोह के दौरान कुछ लोगों से उसका झगड़ा हुआ था लेकिन झगड़ा किससे और क्यों हुआ था, यह वे नहीं बता सके। हालांकि, उन्होंने चंद्रजीत की हत्या की आशंका जताई है। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। इस मामले में देर रात पुलिस को तहरीर भी नहीं मिल सकी थी। उन्होंने बताया कि तहरीर आने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।


तीन साल पहले हुई थी शादी
मृतक की शादी तीन साल पहले मध्य प्रदेश के पिछोर के पास खिरिया में हुई थी। मृतक की एक बेटी भी है। बताया गया है कि मृतक प्राइवेट बैंक में क्लर्क था। उसके चाचा हनुमंत सिंह नरवरिया केंद्रीय मंत्री उमा भारती के सांसद प्रतिनिधि भी हैं। मृतक के बड़े भाई इंद्रजीत सिंह सरकारी ठेकेदारी करते हैं। इस घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed