फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   रंजिशन हुई थी रिटायर्ड रेलकमी की हत्या-City

रंजिशन हुई थी रिटायर्ड रेलकमी की हत्या-City

Mon, 19 Mar 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
रंजिशन हुई थी रिटायर्ड रेलकमी की हत्या-City
रेल कर्मचारी की हत्या के तीन के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

झांसी। थाना प्रेमनगर इलाके के बड़ा कुआं में रहने वाले रिटायर्ड रेल कर्मचारी अब्दुल सलीम (63) की सिर कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सलीम के पुत्र साजिद ने हत्या का कारण रंजिश बताया है।

शनिवार शाम बड़ाकुआं निवासी अब्दुल सलीम का शव डीजल शेड के पीछे झाड़ियों में पड़ा मिला था। उनकी हत्या ब्रेक शू से सिर पर हमला करके की गई थी। रविवार को सलीम के पुत्र अब्दुल साजिद की तहरीर पर पुलिस ने रेलवे कॉलोनी निवासी रवि जोशी, पुलिया नंबर 9 निवासी राजेंद्र जोशी और लक्ष्मीबाई नगर निवासी सुरेश जोशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस तीनोें को गिरफ्तार करने के लिए दबिश भी दे रही है। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार ने बताया कि तीनों पर रंजिशन हत्या का आरोप लगाया गया है, लेकिन रंजिश किस बात पर थी, यह तय नहीं है। तीनों की गिरफ्तारी के बाद ही मामला साफ हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed