फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   हसीनाओं के जाल में फंसे तो निकलना मुश्किल-City

हसीनाओं के जाल में फंसे तो निकलना मुश्किल-City

Mon, 30 Jul 2018 08:40 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
हसीनाओं के जाल में फंसे तो निकलना मुश्किल-City
श्रेणी -
विज्ञापन

...................................

‘हसीनाओं’ के जाल में फंसे तो निकलना मुश्किल
- दोस्ती करने के बाद बुलाकर बना लेती हैं शारीरिक संबंधों का वीडियो
- ब्लैकमेल कर वसूले जा रहे लाखों, मालदार व्यक्ति बन रहे निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महानगर में खूबसूरत लड़कियों का गैंग सक्रिय है। ये मालदार लोगों को दोस्ती के जाल में फंसाने के बाद अंतरंग पलों का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रही हैं। उनसे मोटी रकम ऐंठ कर साफ निकल जा रही हैं। ऐसे मामले सामने आने के बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
महानगर में घूमने वाला यह गैंग शातिर तरीके से लोगों को फंसाने में माहिर है। यह सबसे पहले व्यक्ति की हैसियत का पता लगाते हैं। जैसे ही उनको पक्का भरोसा हो जाता है कि व्यक्ति मालदार है तो फिर मोबाइल नंबर हासिल किया जाता है। इसके बाद मोबाइल नंबर या फिर व्हाट्सएप व फेसबुक से फंसाने का काम शुरू होता है। इस काम में उस व्यक्ति को फंसाने में खूबसूरत लड़की को आगे कर दिया जाता है।
विज्ञापन

फ्रेंडशिप करने के बाद रोमांस की बातें भी शुरू होती हैं। इसके बाद अपने बताए स्थान पर बुलाया जाता है। वहां अतरंग पलों का वीडियो बना लिया जाता है। कुछ दिन बाद वह वीडियो व्हाट्सएप पर भेजकर ब्लैकमेल करने का सिलसिला शुरू होता है। महानगर के कई लोग अब तक इसके शिकार भी बन चुके हैं, लेकिन लोकलाज के भय से पुलिस से शिकायत करने से डरते हैं। करीब चार से पांच लोगों ने शिकायत भी की, जिस पर पुलिस पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस नंबर 1
एक पीडब्लूडी कर्मचारी को भी गैंग की लड़कियों ने शिकार बनाते हुए एक मकान में बुलाया, जहां नग्न हालत में उनका वीडियो तैयार कर लिया। इसके बाद उनसे करीब डेढ़ लाख रुपये लेने के बाद फिर से रुपये वसूलने के लिए धमकाया जा रहा है।

केस नंबर 2
सीपरी इलाके में रहने वाला एक युवक दिल्ली की एक कंपनी में काम करता है। कुछ दिन पहले झांसी आने के बाद गैंग की लड़की से दोस्ती हो गई। इसी बीच शारीरिक संबंध भी बना लिए। अब उसको भी बलात्कार में फंसाने की धमकी देकर गैंग की लड़कियां लाखों रुपये की मांग कर रही हैं।

केस नंबर 3
सीपरी इलाके में रहने वाले एक प्राइमरी शिक्षक को भी निशाना बना लिया। कमरे में बुलाकर उनका भी एक लड़की के साथ वीडियो बना लिया। अब गैंग के लोग लंबी रकम की मांग कर रहे हैं। उनको वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी भी दी जा चुकी है। जिसके चलते वह काफी परेशान हैं।

र्कई बन चुके शिकार
यह खूससूरत लड़कियां प्रेम जाल में फंस चुके युवकों से लाखों रुपए वसूल चुकी हैं। युवकों ने अपनी बदनामी के डर से इनको पैसे देकर फैसला करना ही उचित समझा। कई युवकों से इनको पैसे मिल जाने के कारण इनके हौसले और बुलंद हो गए और इन्होंने अपने काम में और तेजी पकड़ ली।

ले रखे किराए के मकान
गैंग का गोरखधंधा किराए के मकानों में चल रहा है। पता चला है कि लड़की व लड़कों ने नौकरी व पढ़ाई के नाम पर महानगर के कई मुहल्लों में किराए पर मकान ले रखे हैं। इस मकानों में यह गोरखधंधा चल रहा है। मकान मालिक को भी इसकी भनक नहीं लग पा रही है।

पार्कों के पास भी घूम रहीं लड़कियां
यह खूबसूरत लड़कियां मोबाइल के साथ ही महानगर के पंचतंत्र पार्क, महारानी लक्ष्मीबाई पार्क और किले के आसपास भी घूमती नजर आती हैं। अकेले नजर आने वाले युवक व व्यक्ति से पता व शहर की जानकारी लेते हुए बातों-बातों में दोस्ती कर लेती हैं। इसके बाद गैंग की खूबसूरत लड़कियां उन्हे शिकार बना रही है। पता चला है कि सुबह व शाम के समय ही यह लड़कियां मंडराती नजर आती हैं।


यह बरतें सावधानी
- किसी अपरिचित लड़की से ज्यादा बातचीत न करें
- मोबाइल पर कॉल या व्हाट्सएप, फेसबुक के माध्यम से किसी से जुड़ें तो पहले उसके बारे में पूरी जानकारी पता कर लें
- दोस्ती के बाद लड़की के पैसा मांगने या अकेले में मिलने की बात पर सावधान हो जाएं
- इस तरह की किसी भी हरकत के बारे में अपने घर वालों को जरूर बताएं, उनसे सलाह लें
- ज्यादा दिक्कत होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर जानकारी अवश्य दें
- इस तरह की कॉलों की पड़ताल करने के बाद ही दोस्ती करें

पुलिस टीमें कर रहीं पड़ताल
इस तरह के मामलों में गंभीरता बरतें। ऐसे मामले सामने आते ही तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस की टीम गोपनीय तरीकों से ऐसे मामलों की जांच कर रही है। जल्द ही ऐसे गिरोह का खुलासा कर कार्रवाई होगी।
विनोद कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed