फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम -क्राइम संक्षिप्त-City

क्राइम -क्राइम संक्षिप्त-City

Fri, 14 Sep 2018 01:40 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
क्राइम -क्राइम संक्षिप्त-City
आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन

झांसी। बीकेडी चौराहा पर युवक का सामान चोरी कर भागने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचकर जेल भेज दिया है।
थाना सकरार के मगरपुर निवासी राहुल नामदेव के साथ बीकेडी चौराहा पर आपे में बैठते समय एक चोर ने पर्स चोरी कर लिया था। जिसमें एटीएम, चार हजार रुपये रखे थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने इस मामले में कोतवाली के दतिया गेट बाहर स्थित सलीम बाग निवासी रिंकू खान को पकड़ लिया। सामान बरामद कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वाहन चोेरों पर गैंगस्टर
झांसी। सीपरी बाजार पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में पकड़े गए थाना रक्सा के गांव डेली निवासी आरिफ खान और याकूब उर्फ कालू उर्फ गार्डर पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि तीन माह में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर चोरी की आठ बाइकें बरामद की थीं।
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज
झांसी। थाना नवाबाद स्थित काली माई तालपुरा निवासी अरविंद कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 30 अगस्त को बाहर ओरछा गेट स्थित पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल डलवाने के दौरान विवाद हो गया था। जिसके चलते संदीप साहू ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed