{"_id":"59c7c14c4f1c1b17108b4cf7","slug":"161506263372-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश को जेल भेजा-City","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश को जेल भेजा-City
Updated Sun, 24 Sep 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ में पकड़े गए अपराधी को भेजा जेल
- फरार दो साथी बदमाशों का नहीं चला पता
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बड़ागांव थाना इलाके में शनिवार की रात हुई मुठभेड़ में पकड़े गए शातिर अपराधी को रविवार की दोपहर जेल भेज दिया गया। जबकि, उसके दो साथियों की तलाश जारी है।
शनिवार की रात बड़ागांव थाना इलाके में गढ़मऊ के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। दोनों ओर से तकरीबन बीस राउंड फायरिंग हुई थी। बदमाशों की गोली से थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार घायल हो गए थे। जबकि, पच्चीस हजार के इनामी शातिर अपराधी गंगावली निवासी काशीराम के पैर में भी गोली लगने से चोट आई थी, जिसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। रविवार की दोपहर उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद थाना बड़ागांव पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। वहीं, मुठभेड़ के दौरान उसके दो साथी शिवपुरी के नरवर निवासी छोटू और अरबाज पाल भागने में कामयाब हो गए थे, जिनकी तलाश में रविवार को पुलिस ने कई स्थानों पर दविश दी, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।