फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   झांसी आउटर पर कैंसर पीड़ित का बैग चोरी

झांसी आउटर पर कैंसर पीड़ित का बैग चोरी

Mon, 10 Jun 2019 11:25 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
झांसी आउटर पर कैंसर पीड़ित का बैग चोरी
झांसी आउटर पर ट्रेन से बैग चोरी
विज्ञापन

झांसी। चंद मिनटों में एक यात्री के लिए ट्रेन का सफर मुसीबत बन गया। तमिलनाडु संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सफर कर रहे एक यात्री का बैग झांसी आउटर पर चोरी हो गया। यात्री शौचालय गया था, तभी घटना हो गई। साथ बैठे मुसाफिर भी उसे कुछ नहीं बता सके। बैग में लैपटॉप, नकदी व कंपनी से जुड़े दस्तावेज रखे थे। मजबूरी में यात्री को आगे की यात्रा स्थगित कर झांसी में उतरना पड़ा। जीआरपी को सूचना देने के बाद वह दूसरी ट्रेन से घर वापस लौट गया।

केरल के कोहीकुडे क्षेत्र के शांतिपुरम हाउस चेवायूर निवासी विलियम क्रिस्टफर कैंसर पीड़ित हैं। वर्तमान में वह केरल की एक कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने 2008 से 2012 तक पंजाब के पटियाला की एक कंपनी में काम किया था। नौकरी छोड़ने के बाद कंपनी पर उनका डेढ़ लाख रुपये बकाया चल रहा था। इस वक्त कैंसर के इलाज के लिए उनको रुपयोें की सख्त आवश्यकता है। सोमवार को वह तमिलनाडु संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से चेन्नई से दिल्ली जा रहे थे। दिल्ली से उनको कंपनी में बकाया पैसा लेने के लिए पटियाला जाना था। उनका आरक्षण एस 9 कोच की बर्थ संख्या 19 (अपर बर्थ) पर था। ट्रेन जब झांसी आउटर पर धीमी गति से चल रही थी, तभी वह शौचालय चले गए। लौटकर आए तो देखा कि उनका बर्थ पर रखा बैग गायब है। दूसरी बर्थों पर बैठे यात्रियों से पूछा तो वह बैग के बारे में कुछ नहीं बता सके। बैग में लैपटॉप, 2700 रुपये नकद व कंपनी से जुड़े दस्तावेज रखे थे। मजबूरी में यात्री को आगे की यात्रा स्थगित कर झांसी में उतरना पड़ा। बाद में यात्री ने मामले की लिखित जानकारी जीआरपी व आरपीएफ को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed