{"_id":"5b6b510b4f1c1bb35d8b7faf","slug":"15337597476-taldehate-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठगी
Updated Thu, 09 Aug 2018 03:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम बदल कर निकाले पचपन हजार रुपये
- तीन बार में दिया टप्पेबाजी की घटना को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
तालबेहट। मंगलवार को एटीएम के माध्यम से अपना बैंक बैलेंस की जांच करना नगर के तिवरयाना मोहल्ला निवासी जितेंद्र सेन पुत्र मनोज को मंहगा साबित हुआ। वहां मिले दो शातिर टप्पेबाजों एटीएम बदल कर तीन बार में पचपन हजार रुपये निकाल लिए। जानकारी के बाद ठगी के शिकार युवक ने कोतवाली पुलिस को सूचना देकर आरोपियों को पकड़ने की गुहार लगाई है।
पुलिस को दिए अपने शिकायती पत्र में बताया कि उसका नगर में ही भारतीय स्टेट बैंक में बैक खाता है। मंगलवार 7 अगस्त को वह दोपहर में एटीएम के माध्यम से बैंक बैलेंस चैक करने गया। तभी वहां बैंक के बाहर बने एटीएम में दो लड़के मिलें। जिन्होंने उससे कार्ड लेकर बैलेंस चैक करने को कहा। इसके बाद उन्होंने सात अगस्त को दो बार में बीस बीस हजार रुपये तालबेहट से तथा बुधवार को पंद्रह हजार रुपये जैन हाई स्कूल सागर के एटीएम से निकाल लिए। उसके मोबाइल पर मेसेज आने पर उसे रुपये निकलने की जानकारी हुई। ठगी के शिकार युवक ने दोनों लड़कों की तलाश करने की गुहार लगाई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सभाजीत मिश्र का कहना है कि इस संबंध में शिकायती पत्र आया है। जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह ऐसे शातिर दिमाग के लोगों से दूर रहे और थोड़ी भी शंका होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।