{"_id":"5b77333042c79246361b06e1","slug":"151534538544-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम- कॉलगर्ल बता सोशल मीडिया पर डाल दी फोटो-City","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम- कॉलगर्ल बता सोशल मीडिया पर डाल दी फोटो-City
Updated Sat, 18 Aug 2018 04:12 AM IST
विज्ञापन
कॉलगर्ल बता सोशल मीडिया पर डाल दी फोटो
झांसी। थाना सीपरी बाजार इलाके में कुछ युवकों ने एक युवती को कॉलगर्ल बताकर उसकी फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी। साथ ही उसका मोबाइल नंबर भी डाल दिया। मोबाइल पर फोन आने के बाद उसको जानकारी मिली। महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस युवकों की तलाश में जुटी गई है।
सीपरी इलाके में रहने वाली एक युवती का युवकाें ने फेसबुक से फोटो निकाल लिया। इसके बाद उसे बाकायदा कॉलगर्ल बताते हुए सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसके बाद कुछ देर बाद युवती के मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से फोन आने लगे।
कुछ युवक फोन पर उससे रेट व स्थान की बात करने लगे। पहले तो युवती उसे नजरअंदाज करती रही, लेकिन इसी बीच एक युवक ने उक्त अपलोड फोटो का स्क्रीनशॉट युवती को भेज दिया। जिस देखकर युवती के पैराें तले जमीन खिसक गई। उसने तुरंत थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। सीपरी बाजार पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पड़ताल शुरू कर दी। वाट्सएप के ग्र्रुप की जानकारी भी जुटाई जाने लगी है।