{"_id":"5ad360174f1c1b56098b4af0","slug":"101523802135-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम- कार से पकड़ी गई विस्फोटक सामग्री-City","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम- कार से पकड़ी गई विस्फोटक सामग्री-City
Updated Sun, 15 Apr 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
कार में पकड़ी विस्फोटक सामग्री
- ग्वालियर से लाई जा रही थी माेंठ
- रक्सा पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
रक्सा पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने कार से युवक को भी गिरफ्तार कर पूछताछ की। जहां पता चला कि विस्फोटक सामग्री ग्वालियर से मोंठ लाई जा रही थी। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
हाइवे स्थित ओमकांत डिग्री कॉलेज के पास रक्सा थाना पुलिस चेकिंग कर रहे थे। उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार ने सामने से आ रही कार को रोका तो चालक उतरकर भागने लगा। पुलिस ने पूछा करके उसे दबोचा और गाड़ी की तलाशी ली। कार में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली। ग्यारह गत्तों के कार्टन में 2200 बारूदी सेल थे। चालक ने ने अपना नाम ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला सिकंदर व हाल निवासी सीपरी बाजार सचिन बताया। पूछताछ में युवक ने बताया कि बारूदी सेल ग्वालियर से लेकर मोंठ स्थित एक क्रशर पर लेकर जा रहा था। चेकिंग दौरान उसके पास किसी भी तरह के कोई कागजात भी नहीं दिखा सका। पुलिस ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पड़ताल कर रही कि ग्वालियर में कहां से इतनी विस्फोटक सामग्री मिली और बिना कागजात के चालक इसको लेकर आ रहा था।