{"_id":"6ab90b6f490550db79051d07","slug":"mother-dies-son-injured-in-road-accident-hoshiarpur-news-c-70-1-spkl1012-105476-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: सड़क हादसे में मां की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: सड़क हादसे में मां की मौत, बेटा घायल
Sun, 27 Sep 2026 05:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sun, 27 Sep 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होशियारपुर। माहिलपुर-गढ़शंकर मार्ग पर शनिवार रात एक सड़क हादसे में एक्टिवा सवार महिला की मौत हो गई। उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक महिला की पहचान गांव हल्लूवाल निवासी जसविंदर कौर के रूप में हुई है। वह अपने बेटे के साथ गांव ददियाल स्थित मायके से घर लौट रही थी। गांव टूटोमजारा के पास अचानक एक पैदल व्यक्ति सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में एक्टिवा अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में जसविंदर कौर को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बेटे को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।