{"_id":"6ab9142bf15bfb7ecd012862","slug":"shots-fired-at-scrap-dealers-shop-after-refusal-to-pay-extortion-money-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1368-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रंगदारी देने से इन्कार करने पर स्क्रैप कारोबारी की दुकान पर चली गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रंगदारी देने से इन्कार करने पर स्क्रैप कारोबारी की दुकान पर चली गोली
विज्ञापन
- वेलकम इलाके में वारदात, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला, एक आरोपी की पीड़ित ने की पहचान
-पिछले कुछ दिनों से बदमाश पीड़ित पर रंगदारी देने का बना रहे थे दबाव
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में रंगदारी न देने पर स्क्रैप कारोबारी अरमान खान की दुकान पर बदमाशों ने गोली चला दी। हमला करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने अरमान की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
अरमान ने हमलावरों में से एक, कैफ की पहचान की। वेलकम पुलिस सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल कर रही है। कुछ संदिग्धों की पहचान कर छापेमारी की जा रही है। अरमान ने बताया कि 14 सितंबर को आरिस और कैफ ने मंडोली में उनसे रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। 21 सितंबर को रात करीब 2 बजे बाइक सवार बदमाशों ने उनके घर के शटर पर गोलियां दागीं। गोली चलने पर अरमान ने कैफ को पहचान लिया। पुलिस अब आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।