फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth who had worked in the house hatched a plot to extort money

Dehradun News: घर में काम कर चुके युवक ने रची रंगदारी मांगने की साजिश

Sun, 27 Sep 2026 06:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
Youth who had worked in the house hatched a plot to extort money
देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो युवकों विशु और अभिषेक को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी विशु पहले पीड़ित के घर निर्माण कार्य के दौरान काम कर चुका था। उसे पीड़ित की आर्थिक स्थिति और स्वभाव की जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर उसने अपने साथी के साथ मिलकर रंगदारी मांगने की योजना बनाई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि झिवारेड़ी निवासी भगवती प्रसाद ने 24 सितंबर को पटेलनगर थाने में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति फोन पर उन्हें डराने-धमकाने के साथ पैसे मांग रहे हैं। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की। 26 सितंबर को सूचना के आधार पर पटेलनगर क्षेत्र से विशु (19) और अभिषेक (21), दोनों निवासी नजरपुरा, मंगलौर, हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी भगवती प्रसाद से रंगदारी की रकम लेने के लिए देहरादून आए थे। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल दो स्मार्टफोन और एक सैमसंग की-पैड मोबाइल बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
मोबाइल ठीक कराने आए व्यक्ति के नंबर का इस्तेमाल
पूछताछ में पुलिस को पता चला कि विशु कुछ समय पहले भगवती प्रसाद के भवन निर्माण के दौरान वहां काम कर चुका था। इसी दौरान उसके पास भगवती प्रसाद का मोबाइल नंबर आ गया था। पुलिस के मुताबिक, विशु को लगा कि वह पीड़ित को धमकाकर आसानी से पैसे ले सकता है। काम नहीं होने और आर्थिक तंगी के चलते उसने अपने साथी अभिषेक के साथ रंगदारी मांगने की योजना बनाई।

पुलिस के अनुसार, अभिषेक के पास एक व्यक्ति मोबाइल ठीक कराने आया था। मोबाइल ठीक करते समय अभिषेक ने उस व्यक्ति के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर अपने मोबाइल में व्हाट्सएप डाउनलोड कर लिया। इसी व्हाट्सएप से भगवती प्रसाद को कॉल कर धमकी दी गई और पैसे मांगे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed