फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar Shocking Crime: Man Brutally Beaten to Death in Broad Daylight, CCTV Footage Surfaces

हैवानियत: लोग रोकते रहे पर वो मारता रहा, भरे बाजार लोहे के पाइप मार-मारकर ले ली युवक की जान; खौफनाक मंजर

Sun, 27 Sep 2026 06:15 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sun, 27 Sep 2026 06:15 PM IST
सार

सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र में पैराडाइज होटल के सामने रविवार को एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस को घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें आरोपी युवक पर लोहे के पाइप से हमला करता दिख रहा है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Sagar Shocking Crime: Man Brutally Beaten to Death in Broad Daylight, CCTV Footage Surfaces
सागर में दिनदहाड़े युवक की पीट-पीटकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले के मकरोनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत पैराडाइज होटल के सामने रविवार को एक दर्दनाक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां दिनदहाड़े एक युवक की निर्मम तरीके से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना का दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई दरिंदगी
सामने आए सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, एक हमलावर ने बेरहमी की सारी हदें पार करते हुए युवक पर लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ हमले किए। हैरान करने वाली बात यह है कि महज 16 सेकंड के भीतर आरोपी ने युवक के सिर पर एक के बाद एक 14 गंभीर वार किए। इस वीभत्स मारपीट को देखकर मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई और आसपास हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मुरैना में रेत माफिया का खौफनाक खेल: पुलिस से बचकर भागे ट्रैक्टर ने कार को 50 मीटर तक घसीटा, बाल-बाल बची जान
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने आरोपी को रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह किसी की बात सुने बिना लगातार युवक पर वार करता रहा। कुछ देर बाद, एक अन्य युवक ने हिम्मत दिखाते हुए बीच-बचाव किया और आरोपी को खींचकर अलग किया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम अंकित पटेल है जो मकरोनिया के मानस नगर का रहने वाला है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed