फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Report on rape and blackmailing

Haridwar News: फिल्म एकेडमी संचालक व पत्नी पर दुष्कर्म-ब्लैकमेलिंग की रिपोर्ट

Sun, 27 Sep 2026 06:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
Report on rape and blackmailing
- कोर्स करने मुंबई गई थी हरिद्वार की युवती, शहर कोतवाली पुलिस ने भेजी जीरो एफआईआर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। मुंबई की फिल्म एकेडमी में सिनेमेटोग्राफी का कोर्स करने गई हरिद्वार की युवती ने एकेडमी संचालक पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने और फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि संचालक की पत्नी ने भी पति का साथ देते हुए युवती को धमकी दी। युवती की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला मुंबई से संबंधित होने के चलते एफआईआर को संबंधित थाना पुलिस को भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, युवती ने तहरीर में बताया कि अप्रैल 2018 में मुंबई स्थित एमडीएफए (मुंबई डिजिटल फिल्म्स एकेडमी) में एक वर्षीय सिनेमेटोग्राफी डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लिया था। इसके लिए उसने एकेडमी संचालक संजीव मोहापात्रा और उसकी पत्नी रश्मि रेखा मोहापात्रा को डेढ़ लाख रुपये फीस दी थी। आरोप है कि कोर्स के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने के कारण संजीव ने उससे नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दीं। आरोप है कि एक दिन शूटिंग के बहाने संजीव उसे अपने साथ ले गया। वहां खाना खाने के बाद वह बेसुध हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान संजीव ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फोटो-वीडियो बना लिए। इसके बाद इन्हीं के जरिये उसे ब्लैकमेल कर बार-बार दुष्कर्म किया। आरोप लगाया कि हरिद्वार वापस आने के लिए फीस वापस मांगने पर गाली-गलौज कर उसे पीटा। आरोप है कि उससे 21 लाख की मांग की। रकम नहीं देने पर उसे व परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी। परेशान होकर वह कुछ समय पहले हरिद्वार लौट आई थी। अब उसे फिर से धमकी मिलने लगी। तब उसने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। घटनाक्रम मुंबई का होने के चलते रिपोर्ट वहां ट्रांसफर कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed