{"_id":"65cd20f3ddc1dee79a075f86","slug":"cricket-lvm-cricket-academy-and-agarwal-sports-victorious-jhansi-news-c-360-1-jh11003-103625-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : एलवीएम क्रिकेट अकादमी और अग्रवाल स्पोर्ट्स विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : एलवीएम क्रिकेट अकादमी और अग्रवाल स्पोर्ट्स विजयी
Thu, 15 Feb 2024 01:52 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 15 Feb 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। जेडीसीए के तत्वावधान में सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में चल रही डॉ. वृंदावन लाल वर्मा नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता में एलवीएम क्रिकेट अकादमी और अग्रवाल स्पोर्ट्स टीम ने प्रतिद्वंदी टीमों को शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया।
बुधवार को खेले गए मैच में बीएचईएल के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में चार विकेट खोकर 175 रन बनाए। बल्लेबाज विवेक तिवारी ने नाबाद 87, मोहम्मद अली ने 43, अभिषेक गुप्ता ने 21 रन बनाए। एलवीएम क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाज संजय कुशवाहा ने सर्वाधिक दो विकेट प्राप्त किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलवीएम अकादमी ने 17.5 ओवर में आठ विकेट खोकर 180 रन बनाए और मैच जीत लिया। बीएचईएल की ओर से यश और विनय यादव ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन
दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अग्रवाल स्पोर्ट्स टीम ने निर्धारित बीस ओवर में 207 रन बनाए। अर्पित साहू ने 85, संदीप दुबे ने 20, उत्कर्ष अग्रवाल ने 28 व यश उपाध्याय ने 22 रन का योगदान दिया। झांसी थंडर्स की ओर से अमित सरसैंया ने दो, वसीम और विजय मिश्रा ने एक-एक विकेट हासिल किया। जवाब में झांसी थंडर्स की पूरी टीम 15.5 ओवर में 76 रन ही बना सकी। अग्रवाल स्पोर्ट्स ने 131 रनों से मैच जीता। झांसी थंडर्स के बल्लेबाज विनय चौधरी ने 25 व विजय मिश्रा ने 23 रन बनाए। अग्रवाल स्पोर्ट्स के गेंदबाज अंकित प्रजापति ने चार, गौतम पथरौल ने तीन, सिद्धार्थ बुंदेला, अनुज तिवारी व सिराज हुसैन ने एक-एक विकेट लिया।