फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Corporation is unable to collect rent from 1100 shops for six months

छह महीने से 1100 दुकानों से किराया नहीं वसूल पा रहा निगम

Sun, 17 Apr 2022 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Corporation is unable to collect rent from 1100 shops for six months
झांसी। सरकार से मिलने वाले पैसों में कटौती के बाद जहां नगर निगम गहरे वित्तीय संकट में घिरा है वहीं, निगम अमला को इस संकट से निकलने की कोई फिक्र नहीं। बिल कलक्टरों की लापरवाही के चलते नगर निगम अपनी मार्केट से किराया तक नहीं वसूल रहा है। इसके चलते सरकारी खजाने को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

महानगर में नगर निगम की कुल 1100 दुकानों हैं। तिलक मार्केट, नेहरू मार्केट समेत अन्य स्थानों की दुकानें शामिल हैं। नगर निगम हर महीने इनसे किराया वसूल करता है लेकिन, बिल कलक्टरों की लापरवाही से नियमित किराया वसूल नहीं हो रहा। इस वजह से लाखों रुपये नियमित नगर निगम खजाने में जमा नहीं हो रहा। किराया जमा न होने से दुकानदार भी परेशान हैं। कई दुकानदार अपना चेक लेकर नगर आयुक्त कार्यालय पहुंच गए। इसके बावजूद डिमांड रजिस्टर न होने की वजह से इनका चेक भी जमा नहीं हुआ। प्रभारी नगर आयुक्त शादाब असलम का कहना है कि लापरवाही बरतने वालों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बाबू कर रहे नगर आयुक्त के आदेश को अनसुना
नगर निगम मार्केट से नियमित किराया वसूली न होने की शिकायत नगर आयुक्त अवनीश राय तक भी पहुंची। उन्होंने इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए संपत्ति लिपिक को डिमांड कंप्यूटराइज्ड रजिस्टर समेत अन्य कार्य पूरा करने के लिए 11 अप्रैल को आदेश जारी कर दिया लेकिन, आदेश जारी होने के पांच दिन बाद भी बाबुओं ने पटल पर इससे संबंधित कोई कार्य पूरा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed