{"_id":"5ee13c7f8ebc3e430b255322","slug":"corona-virush-ke-4-naye-marij-mile-ek-ki-mot-jhansi-news-jhs1687794189","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस के चार नए मरीज मिले, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस के चार नए मरीज मिले, एक की मौत
विज्ञापन
बुधवार को झांसी में कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई है।
- फोटो : ???? ????
कोरोना वायरस के चार नए मरीज मिले, एक की मौत
झांसी। कोरोना वायरस का संक्रमण झांसी में तेजी से अपनी जड़ें फैलाता जा रहा है। बुधवार को झांसी में कोरोना के चार नए मरीज सामने आए हैं। जबकि, पहले से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66 और महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 9 पर पहुंच गया है।
चार नए मामलों में तीन तालपुरा इलाके के हैं। इनमें से दो मरीज पहले से संक्रमित युवक के माता - पिता हैं। जबकि, उक्त युवक के संपर्क में आने वाले तालपुरा क्षेत्र के एक अन्य व्यक्ति में भी इस महामारी की पुष्टि हुई है। चौथा मरीज वीरांगना नगर इलाके का है। वीरांगना नगर में कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। इसके साथ ही क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन तैयार कर दिया गया है। वहीं, कोरोना वायरस से संक्रमित एक 75 वर्षीय व्यक्ति की मौत भी हुई है। नारायण बाग रोड निवासी इस व्यक्ति में छह जून को कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
जिले में अब तक कोरोना के 66 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 32 मरीज कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। इन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। बुधवार को भी दो मरीजों को छुट्टी दी गई। जबकि, अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में एक्टिव केस 21 हैं।
विज्ञापन
लॉकडाउन खुलने के बाद तेजी से बढ़े मरीज
झांसी। लॉकडाउन खुलने के बाद जिले में मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ी है। 27 अप्रैल को पहला मामला सामने आने के बाद 31 मई तक जिले में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 43 पर पहुंच गई थी। लेकिन, पिछले दस दिनों के भीतर 23 मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66 पर पहुंच चुकी है।
बुंदेलखंड में जड़ें हो रही हैं मजबूत
झांसी। पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र को कोरोना वायरस का संक्रमण अपनी चपेट में ले चुका है। यहां मरीजों की संख्या बढ़कर 604 पर पहुंच गई है। सर्वाधिक 237 मरीज सागर में सामने आए हैं। इसके अलावा जालौन में मरीजों की संख्या 67, ललितपुर में 4, झांसी में 66, हमीरपुर में 15, महोबा में 23, बांदा में 26 व चित्रकूट में 65 मरीज सामने आ चुके हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में आने वाले बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी जिलों में ये बीमारी अपनी दस्तक दे चुकी है।