फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Contractor's body found in drain, died due to skull fracture

Jhansi News: ठेकेदार की निकली नाले में मिली लाश, सिर की हड्डी टूटने से हुई मौत

Sat, 13 Jun 2026 02:38 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 13 Jun 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Contractor's body found in drain, died due to skull fracture
झांसी। सूजे खां खिड़की के पास 10 जून को नाले से बरामद शव कोतवाली के पंचवटी कॉलोनी निवासी राजेंद्र (52) पुत्र हरदयाल का निकला। उस दौरान शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी, शुक्रवार को शिनाख्त के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें सिर की हड्डियां टूटी मिली। परिजन हत्या करके शव नाले में फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने आगे की जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखवाया है।
विज्ञापन

पंचवटी कॉलोनी में अंजनी माता मंदिर के पास रहने वाले राजेंद्र सरकारी विभागों में ठेकेदारी करते थे। परिजनों ने बताया 23 मई को घर से दवा लेने निकले थे। देर रात तक लौटकर न आने पर तलाश की गई लेकिन पता नहीं चला। कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। 10 जून को सूजे खां खिड़की के पास नाले की सफाई के दौरान सफाईकर्मियों को उनका शव मिला। उस दौरान शिनाख्त नहीं हो सकी थी। चीरघर पहुंचकर परिजनों ने शिनाख्त की, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें सिर में गहरी चोट के निशान मिले। गहरी चोट की वजह से सिर की हड्डी टूटी मिली हालांकि चोट आने की वजह पता नहीं चल सकी।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि पैसों को लेकर राजेंद्र का कुछ लोगों से विवाद था। उन्होंने हत्या करके शव नाले में फेंकने का आरोप लगाया। कोतवाल राजेश कुमार का कहना है कि मौत की सटीक जानकारी के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है। मामले की आगे जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed