फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Contestants of the talent show talent

प्रतियोगियों ने दिखाया प्रतिभा का हुनर

Sun, 11 Oct 2015 01:06 AM IST
झांसी
झांसी Updated Sun, 11 Oct 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन

झांसी। अंतर महाविद्यालयीय युवा महोत्सव कलरव 2015 के अंतिम दिन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के गांधी ऑडिटोरियम में हुई नृत्य, गीत और गायन प्रतिस्पर्धाओं में कॉलेजों के प्रतिभागियों ने वाहवाही बटोरी। आखिरी क्षणों तक पूरा आडिटोरियम दर्शकों से खचाखच भरा रहा।

विज्ञापन

बीयू से संबद्ध महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालय परिसर की टीमों ने शास्त्रीय वाद्य यंत्र वादन, लोक नृत्य, पाश्चात्य और शास्त्रीय नृत्य की प्रतिस्पर्धाओं में अपने हुनर का जलवा बिखेरा। प्रतिभागियों के अलावा कुछ टीम मैनेजरों ने भी प्रस्तुतियां दीं।

विज्ञापन

शास्त्रीय नृत्य की स्पर्धा में बीयू परिसर की निंदिया सोनी एवं साथियों ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान पंडित जेएलएन कॉलेज बांदा की नेहा एवं उनकी साथियों को मिला। शास्त्रीय गायन में विवि परिसर की मोनाली भट्टाचार्य प्रथम और डीवी कालेज की प्रतिभागी को दूसरा स्थान मिला। पाश्चात्य गायन में डीवी कॉलेज उरई की टीम को प्रथम,  गांधी कॉलेज उरई को दूसरा और गुरु हरकिशन कॉलेज की टीम को तीसरा स्थान हासिल हुआ। लोक नृत्य में विवि परिसर टीम को प्रथम और लक्ष्मीचरण हूबलाल कॉलेज को द्वितीय स्थान मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. सुनील काबिया, प्रो. वीपी खरे, डॉ. गजाला रिजवी, डॉ. मंजू सिंह, डॉ. अनु सिंगला, डॉ. रेखा लगरखा, डॉ. मो. नईम, डॉ. अलका नायक,  डॉ. इकबाल खान. उमेश शुक्ला उपस्थित रहे।

साहित्यिक प्रतिस्पर्धा वाद-विवाद में अभिमन्यु ने पहला स्थान प्राप्त किया। सुहासिनी यादव दूसरे, गुरु हरकिशन डिग्री कॉलेॅज के शुभम तीसरे स्थान पर रहे। एलोक्यूशन में विवि परिसर की अरुणिता श्रीवास्तव प्रथम और एमपी कॉलेज कोंच की वैशाली गुर्जर दूसरा स्थान पर रहीं। प्रश्नोत्तरी में गुरु हरकिशन डिग्री कॉलेज के आशुतोष प्रथम, विवि परिसर के अमोल दूसरे, डीवी कॉलेज उरई के धीरेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, पत्रकारिता भवन स्थित कला संस्थान में हुई रंगोली स्पर्धा में विवि परिसर के गजेंद्र सिंह को प्रथम, पुष्पेंद्र कुमार को द्वितीय और डीवी कॉलेज, उरई की नेहा अग्रवाल को तीसरा स्थान मिला।


 पोस्टर मेकिंग में शिखा द्विवेदी प्रथम, पुष्पेंद्र कुमार द्वितीय और अमित कुमार तृतीय रहे। कोलाज मेकिंग में शैलेंद्र कुमार व्यास प्रथम, पुष्पेंद्र कुमार द्वितीय और अमित कुमार गुप्ता तृतीय रहे। कार्टूनिंग में शुभम गुप्ता प्रथम, शैलेंद्र कुमार द्वितीय और पुष्पेंद्र कुमार तृतीय रहे। क्ले मॉडलिंग में पुष्पेंद्र कुमार प्रथम, विक्रांत चौहान द्वितीय और अजय कुमार तृतीय रहे। ऑनस्पाट पेंटिंग में नीतेश पांचाल प्रथम, कोंच के एसजी डिग्री कॉलेज के राहुल कुमार द्वितीय और रजनी वर्मा तृतीय रहे। इंस्टॉलेशन में शुभम गुप्ता एवं साथी प्रथम, विक्रांत चौहान एवं साथी द्वितीय और प्रतिभा भारती एवं टीम तृतीय रही। छायांकन में नंद किशोर प्रथम, पंकज वर्मा द्वितीय और सुनील कुमार तृतीय रहे। यह सभी प्रतियोगिताएं पत्रकारिता विभाग के प्रमुख डॉ. सीपी पैन्यूली, कला संस्थान की डॉ. श्वेता पांडेय, सतीश साहनी, बृजेश परिहार, डॉ. अजय कुमार गुप्ता की देखरेख में हुईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed