{"_id":"62cdde4f2e15041611766c97","slug":"congress-spokesperson-narendra-saluja-took-a-jibe-at-shivraj-singh-chouhan-through-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivraj Singh Chauhan: शिवराज की ठंडी चाय भाजपा के गले अटकी, कांग्रेस ने कहा, मामा चाय वाले से इतनी नफरत क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivraj Singh Chauhan: शिवराज की ठंडी चाय भाजपा के गले अटकी, कांग्रेस ने कहा, मामा चाय वाले से इतनी नफरत क्यों?
Wed, 13 Jul 2022 07:04 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 13 Jul 2022 07:04 AM IST
सार
शिवराज सिंह को ठंडी चाय सर्व करने के मामले में एसडीएम ने फूड इंस्पेक्टर को कारण बताओ नोटिस थमा दिया। जिसके बाद डीएम ने इस कारण बताओ नोटिस को निरस्त कर दिया। इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने तंज कसते हुए कहा कि मामा चाय वाले से इतनी नफरत क्यों?
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के खजुराहो एयरपोर्ट पर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह क़ो ठंडी चाय सर्व करने पर राजनगर एसडीएम डीपी दुबे ने फूड इंस्पेक्टर को कारण बताओ नोटिस थमा दिया। इसकी भनक जैसे ही सीएम के साथ मौजूद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को लगी तो उन्होंने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए कलेक्टर को आड़े हाथ लिया और डीएम ने इस कारण बताओ नोटिस को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
भाजपा भले ही इस मामले में बैकफुट पर आ गई हो पर कांग्रेस इसे तूल दे रही है। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्विट करते हुए तंज कसा है। उन्होंने ट्विटर के जरिए कहा कि मामा चाय वाले से इतनी नफरत क्यों?
विज्ञापन
उधर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता लोकेंद्र पाराशर का कहना है कि खजुराहो का मामला दो अफसरों की आपसी खुन्नस का परिणाम है, प्रदेश के सीएम इतने सहज हैं कि वह इतनी छोटी सी बात की शिकायत कभी नहीं कर सकते हैं, पाराशर ने ट्विट करते हुए चेतावनी दी है कि इस तरह की खुन्नस निकालने वाले अफसर सुधर जाएं अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
वाकया उस समय हुआ जब सीएम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ रीवा जाते समय कुछ देर के लिए खजुराहो रुके थे। कुल मिलाकर यह ठंडी चाय सियासी रंग लेकर फिलहाल भाजपा के गले में अटक गई है।