फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Congress made 25 thousand members

कांग्रेस ने बनाए 25 हजार सदस्य

Wed, 15 Dec 2021 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Congress made 25 thousand members
झांसी। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों को पार्टी के साथ जोड़ रहे हैं। अब तक 25 हजार सदस्यों को पार्टी से जोड़ लिया गया है। सदस्यता अभियान के दौरान चुनाव तक एक लाख सदस्यों को जोड़ा जाना है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर रणनीति बनाई है। उसी के अनुरूप सदस्यता अभियान चल रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव में खुद को साबित करने के लिए पूरा जोर लगा रही है। सत्ताधारी दल के खिलाफ कोई भी मौका पार्टी नहीं छोड़ रही है। अब तक पार्टी ने करीब 25 हजार सदस्यों को जोड़ लिया है। पार्टी पांच रुपये की सदस्यता रसीद भी काट रही है।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने बताया कि पार्टी का सदस्यता अभियान लगातार चल रहा है। बूथ लेबल पर नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। आने वाले चुनाव तक कम से कम एक लाख सदस्यों को जोड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिज्ञा पत्र को जन- जन तक पहुंचाने को प्रशिक्षण दिया
झांसी। कांग्रेस के प्रतिज्ञा पत्र की जानकारी जन- जन तक पहुंचाने के लिए विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने चुनाव के दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया गया। बताया गया कि प्रतिज्ञा पत्र को जन- जन तक पहुंचा दिया गया तो पार्टी की जीत तय है।

मंगलवार को आईएमए भवन में कोआर्डिनेटर पंकज मिश्रा, अजीत आर्या, मेराज वली खान, सुधांशु बाजपेयी तथा रमेश राजभर ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, बुंदेलखंड प्रभारी प्रदीप नरवाल, प्रदेश सचिव अमर सिंह जांगिड़, डॉ. विजय भारद्वाज, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभा पाल, नीता अग्रवाल, सरला भदौरिया, इम्तियाज हुसैन, इंदिरा रायकवार, मुन्नी देवी अहिरवार, किश्वर जहां, मनोरमा शर्मा, शफीक अहमद मुन्ना, शेखर नलवंशी, अनवर अली, युवराज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed