फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   compromise in 1168 cases

1,168 मुकदमों में समझौता

Sat, 11 Jul 2015 11:50 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Sat, 11 Jul 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
झांसी। शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न प्रकृति के 1168 वादों का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन




जिला न्यायालय परिसर में आयोजित लोक अदालत का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन करते हुए जनपद न्यायाधीश /जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रमेश तिवारी ने लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान लोक अदालत के नोडल अधिकारी सतीश कुमार व जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रमेश यादव ने भी विचार साझा किए। लोक अदालत में पांच मोटर एक्सीडेंट क्लेम वाद निस्तारित कर 7,70,326 रुपये प्रतिकर के रूप में पीड़ित पक्ष को दिलाए गए। इसके अलावा 13 भरण-पोषण वाद, 26 अन्य वैवाहिक वाद, 19 सिविल वाद, सात भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम वाद, 69 राजस्व वाद तथा 918 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 1,03,025 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए गए। साथ ही 111 विद्युत संबंधी प्रकरण भी निस्तारित किए गए।
विज्ञापन




इस मौके पर अपर जिला जज कुलदीप कुमार, स्पेशल जज एससी /एसटी एक्ट एके विश्वेश, स्पेशल जज दस्यु प्रभावित क्षेत्र विनोद कुमार सिंह, अपर जिला जज शकील अहमद खान, प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय चंद्रभानु सिंह, अपर जिला जज महेंद्र सिंह आदि समेत अधिवक्ता संघ के सचिव केपी श्रीवास्तव, नामित सदस्य मुकुंद मेहरोत्रा, डॉ. नीति शास्त्री, रामकुमार खरे, मुकेश सिंघल आदि मौजूद रहे। संचालन सिविल जज सीनियर डिवीजन /प्राधिकरण के प्रभारी सचिव राहुल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed