फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   commisinor inpection

नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

Mon, 10 May 2021 02:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 02:58 AM IST
विज्ञापन
commisinor inpection
झांसी। कोरोना संक्रमण के दौर में महानगर की सफाई व्यवस्था बदहाल हो गई है। रविवार को नगर आयुक्त सफाई व्यवस्था का हाल जानने निकले, तो जगह-जगह कूड़े के ढेर और गंदगी ने सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। नगर आयुक्त ने इस पर नाराजगी जताते हुए सफाई निरीक्षकों को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अवनीश राय को सर्किट हाउस गेट से सीता होटल और इलाइट चौराहे तक गंदगी दिखी। इसके साथ चंद्रशेखर आजाद तिराहे के पास नाले में काफी कूड़ा था। डीएम कार्यालय की बाउंड्रीवाल से कचहरी चौराहे और गन हाउस तक कूड़ा पड़ा हुआ था। कचहरी से कुंज वाटिका, बस स्टैेंड और फल मंडी तक कूड़ा और पॉलिथीन उड़ती पाई गई। मेडिकल गेट पुलिस चौकी और गेट नंबर तीन के आगे पार्किंग में कूड़ा पड़ा हुआ था। मेडिकल बाइपास से पैरामेडिकल, हाइवे पुल के नीचे, पैरामेडिकल कोविड अस्पताल परिसर में कूड़ा पड़ा हुआ था। बजरंग कॉलोनी, ग्वालियर रोड क्रॉसिंग से सिद्धेश्वर मंदिर की हरित पट्टी तक कूड़ा पाया गया। इसके साथ ही मुन्नालाल पावर हाउस, ध्यानचंद्र स्टेडियम, चित्रा चौराहे से रेलवे स्टेशन, रेलवे अस्पताल मार्ग और रेलवे अस्पताल में कूड़ा पड़ा मिला। मधुर मिलन विवाह घर से जेल, झोकन बाग क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, सिविल अस्पताल गेट नंबर दो के पास कूड़ा पाया गया। मिनर्वा चौराहे पर सड़क उखड़ी थी। नगर आयुक्त ने सफाई निरीक्षकों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्कल सफाई कराने और फोटोग्राफ मुहैया कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनीत कुमार, जोनल सेनेटरी आफिसर रविचंद्र निरंजन, आरके लवानिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed