फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   'Colour my clothes saffron...'

‘मेरा रंग दे बसंती चोला...’

Mon, 15 Aug 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 Aug 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
 'Colour my clothes saffron...'
programm - फोटो : amar ujala, jhansi news
झांसी। मेरा रंग दे बसंती चोला मां-ए-रंग दे..., दुल्हन चली हो पहन चली..., मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरे मोती मेरे देश की धरती। ऐसे ही अनेक देशभक्ति से ओतप्रोत नगमे विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने राजकीय संग्रहालय में आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रस्तुत किए, जिन्हें सुनकर श्रोता जमकर झूमे। प्रतियोगिता में ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल की टीम विजेता रही।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को राजकीय संग्रहालय में आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता में छह विद्यालयों के  छात्र-छात्राओं ने विभिन्न राज्यों के  रंग बिरंगे परंपरागत परिधानों में देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने वंदेमातरम पर नृत्य प्रस्तुत किया। पं. कृष्ण चंद्र शर्मा कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने दुल्हन चली हां पहन चली, तीन रंगों की चोली गीत पर अपनी प्रस्तुति दी। अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लावणी नृत्य, राजस्थानी नृत्य तथा अन्य राज्यों की नृत्य कला को पेश किया। ज्ञानस्थली पब्लिक इंटर कॉलेज को पहला, पं. कृष्ण चंद्र शर्मा कन्या इंटर कालेज को दूसरा और लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कालेज को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन


कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी सत्यदेव तिवारी का सम्मान किया। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी ने कहा कि देश की प्रगति युवाओं के हाथों में है और वह आगे आए। निर्णायकों में हरगोविंद कुशवाहा, नीति शास्त्री और रवि सक्सेना रहे। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डा. नीरज पांडेय, उमा पाराशर, सुदर्शन शिवहरे, मोहन नेपाली, जेएस भोगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed