{"_id":"6a418a9e92d8e37bb402a6eb","slug":"cmo-sent-the-report-to-the-dm-for-action-jhansi-news-c-11-jhs1019-824574-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सीएमओ ने कार्रवाई के लिए डीएम को भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सीएमओ ने कार्रवाई के लिए डीएम को भेजी रिपोर्ट
Mon, 29 Jun 2026 02:27 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। करगुवा स्थित भवन में अनाधिकृत रूप से चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए सीएमओ ने रिपोर्ट अनुमोदन के लिए डीएम को भेज दी है। वहीं, शिवाजी नगर व गुमनावारा में अनधिकृत सेंटरों के चलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने धरपकड़ की तैयारी की है।
स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने शनिवार को संयुक्त रूप से करगुवा में किराये के कमरे में चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा था। टीम के पहुंचने से चंद मिनट पहले भनक लगने पर सेंटर पर कार्यरत दो लोग भाग निकले। कमरे में पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन चलते हुए मिली, जहां दुर्गंध की वजह से सांस लेना मुश्किल था। इस पर सीएमओ ने कार्रवाई के लिए डीएम को अनुमोदन के लिए रिपोर्ट भेज दी है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष अग्निहोत्री ने बताया शिवाजी नगर व गुमनावारा में अनधिकृत सेंटरों के चलने की सूचना है। सूचना की पुष्टि के लिए टीम को लगा दिया है। पुष्टि होते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
0- डीवीआर खोलेगी अनधिकृत सेंटर के राज
टीम ने बिल्डिंग के गेट पर लगे सीसीटीवी की डीवीआर कब्जे में ली है। सूत्रों का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में अनधिकृत अल्ट्रासाउंड सेंटर चलने के बाबत कई राज खुलेंगे। जिससे गर्भवती महिलाओं के जांच के लिए आने अथवा नहीं आने की भी पुष्टि होगी। इसके अलावा इसके संरक्षण दाताओं का भी राज खुलेगा।