फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Close galla mandi

व्यापारियों ने दोहरी प्रणाली के विरोध बंद रखी गल्लामंडी

Sat, 13 Jun 2020 10:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Close galla mandi
गल्ला मंडी - फोटो : ????? ????
झांसी। व्यापारियों ने शनिवार को बुंदेलखंड गल्ला व्यापार मंडल के आह्वान पर मंडी शुल्क की दोहरी प्रणाली के विरोध में गल्लामंडी को बंद रखा।
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने कहा कि शासन ने मंडी परिसर से बाहर कृषि उत्पाद का व्यापार करने वालों को मंडी शुल्क व अन्य टैक्स पर छूट प्रदान कर रखी है। व्यापारियों ने मंडी विभाग में पंजीकरण कराने के बाद लाखों रुपये की दुकानें ले रखी हैं। किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए नीलामी के माध्यम से कृषि उपज खरीदने के बाद भी मंडी शुल्क व अन्य टैक्स लेना हितकारी नहीं है। गल्ला व्यापारी मंडी परिसर के बाहर पलायन कर प्राइवेट मंडी बनाकर व्यापार करने के लिए बाध्य होंगे, जिससे मंडी प्रशासन को करोड़ों रुपये के राजस्व की क्षति होगी। उन्होंने शासन प्रशासन से मांग रखी कि कृषि उपज मंडी समिति की देखरेख में क्रय- विक्रय हो, जो उचित विकास सेस (टैक्स) हो वह गल्ला व्यापारियों से लेकर कृषक व व्यापारी तथा मंडी व्यवस्थाओं पर खर्च किया जाए।

इधर, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक में गल्लामंडी व्यापारियों की मांग का समर्थन किया गया। अध्यक्ष संजय पटवारी ने कहा कि गल्लामंडी व्यापारी मंडी शुल्क देकर व्यापार करेंगे। गल्लामंडी के बाहर बिना मंडी शुल्क दिए व्यापार होने से विषमता आएगी। मंडी परिसर का माल महंगा हो जाएगा। इस मौके पर राजेश बिरथरे, अरुण गुप्ता, संजय सर्राफ, पंकज शुक्ला, सुनील नैनवानी, गनेशी राम चौधरी, प्रदीप गुप्ता, सतीश जैन, मृत्युंजय तिवारी, शालिगराम राय, वीरेंद्र खरे, सौरभ हयारण, दिलीप सिंघल उपस्थित रहे। संचालन अंकुर बट्टा व आभार हर्ष पिथौरा ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed