फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Children's Parliament organized in Navodaya Vidyalaya

Jhansi News: नवोदय विद्यालय में हुआ बाल संसद का आयोजन

Sat, 01 Mar 2025 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Children's Parliament organized in Navodaya Vidyalaya
बरूआसागर। शुक्रवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में बाल संसद का आयोजन पालिकाध्यक्ष सुशीला कुशवाहा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर बाल संसद का आगाज करते हुए कहा कि बाल संसद के माध्यम से छात्र-छात्राओं में नेतृत्व की भावना और क्षमता का विकास होता है। बाल संसद में नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा छठवीं, सातवीं तथा आठवीं एवं नौवीं के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। संसद की सामान्य कार्रवाई के दौरान भारत रत्न रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात प्रश्न काल में विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष द्वारा प्रश्न पूछे गए एवं सत्ता पक्ष द्वारा जवाब दिए गए। इसके साथ बाल संसद के दौरान महिला उच्च शिक्षा तथा सशक्तीकरण विधेयक - 2025 भी पारित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य आरपी तिवारी द्वारा अपने संबोधन में बाल संसद को बौद्धिक विकास के लिए आवश्यक बताते हुए कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से उनका सर्वांगीण विकास करना है। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी शशि राठौर एवं अनिल कुमार सिंह द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। संचालन शशि राठौर ने एवं आभार आकाश चंद्र गुप्ता उप प्राचार्य द्वारा व्यक्त किया गया।
विज्ञापन




बेतवा फोटो स्टूडियो पर पढ़ाई जाएगी तरावीह
बरुआसागर। अंजुमन इस्लामिया कमेटी बरुआसागर के संरक्षक अब्दुल मुख्तार सिद्दीकी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुकद्दस रमजान के महीने में पिछले सालों की तरह इस साल भी रोजा तरावीह का एहतिमाम बेतवा फोटो स्टूडियो पर किया जाएगा। जिसमें हाफ़िज़ यूसुफ साहब 11 दिनों तक क़ुरआन पाक सुनाएंगे जो भी हज़रात 11 दिन की तराबीह सुनना चाहते हैं वे चांद दिखने पर शामिल हो सकते हैं। इशां की नमाज़ का वक़्त शाम 08:15 बजे का रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed