फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   children death, hungama hospital

बच्चे की मौत पर अस्पताल में हंगामा

Fri, 09 Apr 2021 02:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
children death, hungama hospital
hospital 1.jpg - फोटो : hospital 1.jpg
झांसी। बृहस्पतिवार को नवाबाद थाना क्षेत्र में आरटीओ कार्यालय के नजदीक बने एक अस्पताल में बच्चे की मौत के बाद हंगामा हो गया। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। सीओ सिटी ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों से वार्ता की।
विज्ञापन

ग्वालियर मार्ग निवासी मनीष कश्यप ने डेढ़ साल के पुत्र कुंज बाथम की हालत बिगड़ने पर बुधवार को आरटीओ कार्यालय के पास बने हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। मनीष ने बताया कि उपचार के दौरान बृहस्पतिवार शाम अचानक बच्चे की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। नवाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed