{"_id":"62fbfa1d072f980166032392","slug":"child-died-due-to-head-injury-jhansi-news-jhs226824626","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder: सिर की चोट से हुई थी बच्चे की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder: सिर की चोट से हुई थी बच्चे की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Wed, 17 Aug 2022 01:42 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 01:42 AM IST
सार
शुक्रवार को सदर बाजार थाना इलाके में झांसी होटल के पास से गुजरे नाले के पास दो साल के एक बालक की लाश गमछे में लिपटी हुई पाई गई थी। हत्या के बाद शव यहां फेंका गया था।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी में ललितपुर रोड पर नाले के पास चार दिन पहले दो साल के एक बालक की लाश गमछे में लिपटी हुई मिली थी। पोस्टमार्टम में उसके सिर में चोट पाई गई है। इससे बच्चे की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
बीते शुक्रवार को सदर बाजार थाना इलाके में झांसी होटल के पास से गुजरे नाले के पास दो साल के एक बालक की लाश गमछे में लिपटी हुई पाई गई थी। लाश से दुर्गंध आ रही थी, जिससे उसके दो दिन पुरानी होने का अनुमान जताया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
सोमवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ, जिसमें उसके सिर में चोट पाई गई। इससे अब हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। बच्चे की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। सदर बाजार थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी आई नहीं है। रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बच्चे की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।