फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chief Minister Yogi Adityanath inspected the class under the Abhyudaya Scheme in Jhansi

सीएम ने शिक्षक बनकर विद्यार्थियों को दिए इतिहास की तैयारी के टिप्स, अभ्युदय योजना के तहत चल रही कक्षा को देखा

Tue, 09 Mar 2021 07:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 09 Mar 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath inspected the class under the Abhyudaya Scheme in Jhansi
सीएम योगी बच्चों से किए सवाल जवाब - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जनसभा के बाद राजकीय इंटर कॉलेज में अभ्युदय योजना के तहत चल रही कक्षा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से सवाल जवाब करते हुए इतिहास विषय की तैयारी करने के लिए टिप्स दिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जनसभा से निकलते ही जीआईसी में अभ्युदय योजना के तहत कक्षाओं का हाल जाना। कक्षा में पहुंचते ही मुख्यमंत्री का विद्यार्थियों ने खड़े होकर अभिवादन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बतौर शिक्षक कुर्सी पर बैठकर विद्यार्थियों से सवाल किए। विद्यार्थियों से शिक्षण व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराकर सरकार युवाओं का भविष्य उज्ज्वल बना रही है। उन्होंने कहा कि मंडलों के बाद जिला स्तर पर अभ्युदय योजना के तहत कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इतिहास विषय की तैयारी करने के लिए टिप्स दिए। साथ ही स्मार्ट क्लास की स्थिति देखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जल शक्ति मंत्री ने विद्यार्थियों से पूछा गायत्री मंत्र और वर्णमाला के अक्षर
जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों का भी ज्ञान परीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गायत्री मंत्र, वर्णमाला में अक्षरों की संख्या पूछी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि मैंने भी सिविल सेवा की तैयारी की है। 


कहा कि सरकार निशुल्क कोचिंग करा रही है। विद्यार्थियों को इसका पूरा लाभ लेना चाहिए। इस मौके पर सदर विधायक रवि शर्मा, मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed