{"_id":"6245e4732b5be12c4377e6b7","slug":"chatarpur-bus-sewa-jhansi-news-jhs2177481126","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू हुई झांसी, छतरपुर रोडवेज बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू हुई झांसी, छतरपुर रोडवेज बस सेवा
विज्ञापन
झांसी। दो साल पहले कोरोना काल में बंद हो गई छतरपुर, टीकमगढ़ से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बस सेवा आज से फिर शुरू हो गई है। इससे छतरपुर, टीकमगढ़ और दिल्ली जाने वाले हजारों यात्रियों के लिए राहत मिलेगी।
दो साल पहले झांसी से छतरपुर, टीकमगढ़ होते हुए दिल्ली जाने वाली रोडवेज की बसों का संचालन कोरोना के चलते बंद कर दिया गया था। लेकिन एक बार फिर शुक्रवार से परिवहन निगम की चार बसों का संचालन झांसी से छतरपुर, टीकमगढ़ और दिल्ली के लिए किया जा रहा है। इससे इस रूट पर चलने वाले प्रतिदिन करीब 800 से 900 यात्रियों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। बता दें कि अभी झांसी से छतरपुर प्रतिदिन आने जाने वाले करीब 800 यात्रियों के लिए निजी 15 बसों का संचालन किया जा रहा है। इन निजी बसों में यात्रियों को 190 रुपये किराया अदा करना पड़ता है। जबकि रोडवेज की बसों में झांसी से छतरपुर का किराया 115 रुपये है। वहीं, झांसी से दिल्ली के लिए 490 और छतरपुर से दिल्ली का किराया 600 रुपये है। रोडवेज की बसों के संचालन होने के कारण यात्रियों को सुलभ सुविधा के साथ ही किराया भी कम अदा करना होगा।
यात्रियों की सुविधा के लिए शुक्रवार से झांसी से छतरपुर और छतरपुर से दिल्ली जाने वाली रोडवेज की चार बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। दो साल पहले कोरोना के चलते इनका संचालन बंद कर दिया गया था। अब फिर से इनका संचालन शुरू किया जा रहा है। - प्रियम श्रीवास्तव, एआरएम