{"_id":"63695617d20ba967d1703d50","slug":"central-bank-aria-mannager-with-three-people-again-report-jhansi-news-jhs2324254159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक समेत तीन पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक समेत तीन पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की महिला अधिकारी द्वारा अश्लील पत्र भेजने के आरोप में कोतवाली में बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
महिला अधिकारी ने पुलिस को बताया कि वह 24 मार्च 2022 को बैंक में अपना कामकाज कर रही थी। इसी दरम्यान उसके नाम से डाक द्वारा एक लिफाफा आया। पत्र में उसके लिए बेहद अश्लील शब्द लिखे हुए थे, जिसे पढ़कर उसे मानसिक कष्ट पहुंचा था। महिला अधिकारी ने बताया कि इसकी शिकायत उसने 28 मार्च को कोतवाली में की थी। इसके बाद शिकायत एसएसपी से भी की गई थी, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरी में न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा।
न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय उपाध्याय, उनके ड्राइवर देवेंद्र सिंह व एक अन्य अभिजीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला अधिकारी ने बताया कि उन्हें मिले पत्र की पोस्टल रसीद पर रेलवे मेल सर्विसेज व 22 मार्च की तिथि अंकित है। इस तिथि के आरएमएस पोस्ट ऑफिस व रेलवे स्टेशन के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपी नजर आ जाएंगे। बता दें कि पहले भी महिला अधिकारी ने क्षेत्रीय प्रबंधक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।