फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Casmetic bussinesman arrest for purchase drug medicine

नशीली दवाओं की खरीद-फरोख्त में उठाया था कॉस्मेटिक कारोबारी को

Tue, 09 Feb 2021 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Casmetic bussinesman arrest for purchase drug medicine
झांसी। नशीली दवाओं की खरीद-फरोख्त के मामले में नारकोटिक्स टीम ने रविवार को रानीमहल स्थित एक दुकान से कॉस्टमेटिक कारोबारी व उसके नौकर को उठाया था। दुकान से टीम को नशीली गोलियों का डिब्बा भी मिला है। कब्जे में लेेने के बाद टीम के अधिकारी दोनाें को इनोवा गाड़ी में डाल ले गए थे। अपहरण की सूचना पर हड़कंप मच गया था। पुलिस को गुमराह करने के लिए दतिया टोल से उनाव बालाजी होते हुए टीम झांसी वापस आ गई थी। रात भर पूछताछ के बाद अधिकारी नौकर को इलाइट चौराहा पर छोड़कर कारोबारी को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

रविवार दोपहर कोतवाली के नझाई बाजार निवासी कॉस्मेटिक कारोबारी संजीव अग्रवाल व नौकर शारिब को रानी महल स्थित दुकान से नारकोटिक्स टीम उठा ले गई थी। दो गाड़ियाें में नारकोटिक्स टीम के दस अधिकारी रानी महल पहुंचे थे। दो अधिकारी ग्राहक बनकर सामान की जानकारी लेकर दुकान पर पहुंचे थे। अन्य अधिकारी गाड़ी में ही बैठे रहे। इसी बीच एक अधिकारी ने बातचीत के दौरान नशीला दवाओं से भरा डिब्बा पकड़ लिया। यह देखकर दुकानदार के विरोध करते ही अन्य अधिकारी दुकान पर पहुंच गए थे। डिब्बे को कब्जे में लेने के बाद टीम दोनाें को पकड़कर गाड़ी में डालकर ले गई थी। इसी बीच अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस अलर्ट हो गई थी।
विज्ञापन

नारकोटिक्स टीम गाड़ी से ग्वालियर की तरफ रवाना हुई। झांसी पुलिस को चकमा देने के लिए दतिया टोल निकलने के बाद टीम पुन: झांसी वापस लौटने लगी। उनाव बालाजी के रास्ते टीम इलाइट चौराहा पहुंची। यहां 48 चैंबर के पास एक इमारत में बने कमरों में दोनों को रखा गया। टीम ने अलग-अलग कमरों से बैठाकर दोनों से पूछताछ की। इसके बाद दोनों को आमने-सामने बैठाकर जानकारी हासिल की। रात भर पूछताछ के बाद सोमवार सुबह टीम नौकर को इलाइट चौराहा पर छोड़कर कारोबारी को अपने साथ ले गई। पता चला है कि इंदौर में नशीली दवाओं का कारोेबार पकड़ा गया था। इसमें झांसी के एक व्यक्ति का नाम सामने आने के बाद इंदौर की नारकोटिक्स टीम सतर्क हो गई थी। रविवार को टीम ने झांसी आकर कारोबारी को पकड़ा। कारोबारी को इंदौर ले जाकर नारकोटिक्स टीम नए सिरे से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस भी हुई अलर्ट
नशीली गोलियों की खरीद-फरोख्त में कॉस्मेटिक कारोबारी का नाम सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान है। पुलिस अलर्ट होकर नशीले कारोबार की तह तक जानेे में जुटने लगी है। पुलिस ने आसपास के मुखबिरों से जानकारी जुटाना शुरू कर दी है।

यह अपहरण का मामला नहीं निकला। नारकोटिक्स टीम ने कारोबारी व नौकर को उठाया था। नारकोटिक्स टीम अपने स्तर से छानबीन कर रही है। इसमें जिले की पुलिस से कोई लेनादेना नहीं है। टीम अपने स्तर से जांच कर रही है।
विवेक कुमार त्रिपाठी - एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed