फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Case will be filed against those who encroach on Waqf land

Jhansi News: वक्फ की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा

Mon, 25 Mar 2024 02:28 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 25 Mar 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Case will be filed against those who encroach on Waqf land
- सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने पुलिस विभाग से मांगी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। महानगर के पुरानी तहसील स्थित कब्रिस्तान पर कब्जा करने की नीयत से पुराई की जा रही है। इसकी शिकायत अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारियों से की गई थी। इस पर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने पुलिस अधिकारियों और सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अधिकारियों को पत्र लिखकर सूचना दी थी। अब बाेर्ड के अधिकारियों ने पुलिस विभाग से जानकारी मांगी है।
महानगर के पुरानी तहसील स्थित कब्रिस्तान वक्फ और राजस्व विभाग के अभिलेखों में दर्ज है। साथ ही कब्रिस्तान में कई कब्रें मौजूद हैं। कमेटी के सदस्यों की नियमित निगरानी नहीं होने के कारण कुछ भूमाफिया इस जमीन पर कब्जा करने की नीयत से रात में मिट्टी डालकर पुराई करा रहे हैं। इसकी शिकायत अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अफसरों के साथ ही प्रशासनिक अफसरों से की गई थी। शिकायत पर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारियों ने प्रकरण की जांच कराई। शिकायत सही पाए जाने पर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सुन्नी वक्फ बोर्ड के अफसरों को पत्र लिखकर प्रकरण से अवगत करा दिया था।
विज्ञापन

अब वक्फ बोर्ड के अधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर प्रकरण की जांच कर एफआइआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के उप निदेशक मोहम्मद तारिक ने बताया कि पुरानी तहसील स्थित कब्रिस्तान पर कब्जे की नीयत से पुराई कराई जा रही है। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अधिकारियों को पत्र लिखकर जानकारी मुहैया कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed