फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Careful! The city sold the poisonous coriander

सावधान! शहर में बिक रहा जहरीला धनिया

Sat, 20 Feb 2016 12:19 AM IST
झांसी/ब्यूरो
झांसी/ब्यूरो Updated Sat, 20 Feb 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Careful! The city sold the poisonous coriander
झांसी। बाजार से अगर आप खड़ा धनिया सस्ता पाकर खुश हो रहे हैं तो यह खुशी आपके लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है। शहर में जहरीला खड़ा धनिया (बिना पीसा) धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। जानकारों का कहना है कि इस धनिया को लगातार खाने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियां जल्द लग जाती हैं। इसे जानलेवा भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


झांसी के बाजारों में खड़ा धनिया 40 किलो की बोरियों में मध्य प्रदेश के कुंभ राज्य मंडी गुना से आता है। झांसी से यही धनिया मऊरानीपुर, महोबा, राठ, हमीरपुर आदि नगरों में भेजा जाता है। सही धनिया की बाजारू कीमत करीब सौ रुपये प्रति किलोग्राम चल रही है।
विज्ञापन


वहीं, सीएनजी व गैस के नाम से उसी रंग का धनिया 65 से 75 रुपये के बीच बेचा जा रहा है। यह धनिया सस्ता होेने के साथ ही जहरीला भी है।

दरअसल, बेमौसम बारिश या पानी पड़ने के कारण कभी- कभी भारी मात्रा में धनिया काला पड़ जाता है। इससे बदबू आने लगती है। इस कारण कुंभराज मंडी से व्यापारियों को यह धनिया सस्ते रेटों पर मिल जाता है। झांसी के कुछ व्यापारी इस धनिये में गंधक, सल्फर, रंग आदि केमिकल मिला कर इसे मूल रंग देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दुकानदार सही व जहरीले धनिया को एक ही बता कर रेट अलग- अलग बता देते हैं। ग्राहक भी यह सोच कर जहरीला धनिया खरीद लेते हैं कि जब दोनों एक ही जैसे हैं तो क्यों न सस्ते दामों का धनिया खरीदा जाए।

इस धनिया की पहचान है कि आप यदि इसके दाने को खाएंगे तो कड़वापन महसूस होगा। यह खेल बाजार में लंबे समय से चल रहा है, मगर कोई शिकायत करने सामने नहीं आ रहा है।

पिसे धनिया में बरतें विशेष सावधानी
बाजार के जानकारों का कहना है कि चक्की व किराना की दुकानों में बिकने वाला पीसा गया धनिया भी साबुत दानों का नहीं होता है। बाजार में बिकने वाला यह धनिया टू पीस का होता है। जिस तरह साबुत काजू व टूटे काजू में अंतर होता है, उसी तरह यह अंतर धनिया में होता है।

टू पीस वाला धनिया बीस रुपये सस्ता दुकानदारों को मिल जाता है। हालांकि, यह धनिया जहरीला नहीं होता है। लेकिन, कई लोग जहरीला धनिया भी पीस कर बेच रहे हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी की जरूरत है।

कैंसर का कारक बनता है सल्फर
फिजीशियन डा. राजीव जैन ने बताया कि गंधक व सल्फर का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। यह दिमाग तक को प्रभावित करता है। इसके अलावा सांस लेने में भी परेशानी आ सकती है। वहीं, लगातार सेवन से इससे कैंसर भी हो सकता है।


फिर भी नहीं कराता कोई जांच
खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर हर कोई परेशान नजर आता है, लेकिन इसकी जांच की जहमत कोई नहीं उठाता। जबकि, मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित जन विश्लेषक प्रयोगशाला में एक हजार रुपये शुल्क अदा कर खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed