{"_id":"681d150a1f793e3455065388","slug":"car-theft-detected-after-toll-deduction-at-toll-plaza-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-550706-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: टोल प्लाजा पर टोल कटने से कार चोरी का पता लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: टोल प्लाजा पर टोल कटने से कार चोरी का पता लगा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रक्सा के कोटखेरा गांव में घर के बाहर खड़ी कार का डिजिटल लॉक तोड़कर बदमाश उसे उड़ा ले गए। डगराई टोल प्लाजा पर कार में लगे फास्टैग से टोल कटने पर चोरी का पता लगा। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस वाहन को तलाश रही है।
रक्सा के कोटखेरा गांव निवासी राजेश राय प्राइवेट काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि पांच मई को अपनी बोलेरो कार घर के बाहर खड़ी करके रोजाना की तरह सोने चले गए थे। रात करीब बारह बजे अज्ञात चोर ने उनकी कार का सबसे पहले डिजिटल लॉक तोड़ा। उसके बाद कार झांसी-शिवपुरी हाइवे के रास्ते लेकर निकल भागे। डगराई टोल प्जाला पर गाड़ी में लगे फास्टैग से पैसा कटने पर उनके पास मैसेज आया।
हाईवे पर पैसा कटने पर जब उन्होंने बाहर निकलकर देखा तब कार नदारद थी। यह देखकर उनके होश उड़ गए। अपने दोस्तों के साथ ही वह तुरंत डगरई टोल प्लाजा के पास पहुंचे। यहां सीसीटीवी कैमरे में कार समेत चोर कैद हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में यहां पुलिस पहुंच गई। पुलिस छानबीन कर रही है।