Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Car overturns while returning from a baby shower; seven injured

Jhansi News: गोद भराई कर लौटते समय पलटी कार, सात घायल

Wed, 18 Nov 2026 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Car overturns while returning from a baby shower; seven injured
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। तालबेहट के शिव मंदिर में गोद भराई (फलदान) की रस्म पूरी कर सोमवार देररात घर लौट रहे परिवार की बोलेरो डोंगरी गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वर आनंद कुशवाहा समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां तीन की हालत गंभीर होने पर उनको इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
दिनारा (शिवपुरी) थाना क्षेत्र के ग्राम डामरोन कला निवासी हनुमंत कुशवाहा के पुत्र आनंद कुशवाहा 23 का रिश्ता तालबेहट के रिजावर गांव में तय हुआ है। तालबेहट कस्बे के एक शिव मंदिर में गोद भराई की रस्म आयोजित की गई थी। परिवार और रिश्तेदार चार वाहनों से कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इनमें दो
विज्ञापन

गाड़ियों में महिलाएं और दो में पुरुष सवार थे। रस्म पूरी होने के बाद सभी लोग वापस अपने गांव लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया रात करीब डेढ़ बजे डोंगरी गांव के पास इंडियन पेट्रोल पंप से आगे एक ट्रक ने बोलेरो को अचानक ओवरटेक करते हुए कट मार दिया। ट्रक से टक्कर बचाने के प्रयास में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। बोलेरो सड़क किनारे लगे लोहे के डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। बोलेरो पलटते ही उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। पीछे चल रहे परिवार के अन्य वाहनों में सवार लोगों ने रुककर घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को झांसी के निजी अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए घायल
हादसे में आनंद समेत सुमित कुशवाहा (22), अचिंत्य (21), शिवम कुशवाहा (27), करन कुशवाहा (25), कप्तान कुशवाहा (25) और मनीष कुशवाहा (17) घायल हुए हैं। इनमें सुमित, शिवम और करन को गहरी चोट आई है। रक्सा थाना प्रभारी उदय सिंह के मुताबिक सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed