फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Candidates of all ranks will be able to participate in the first counseling of B.Ed

Jhansi News: बीएड की पहली काउंसलिंग में सभी रैंक के अभ्यर्थी कर सकेंगे प्रतिभाग

Sun, 27 Jul 2025 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Candidates of all ranks will be able to participate in the first counseling of B.Ed

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय 30 जुलाई से बीएड की काउंसलिंग शुरू कराने जा रहा है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि प्रथम काउंसलिंग में सभी रैंक के अभ्यर्थी पंजीकरण और कॉलेज च्वाइस भर सकेंगे। 14 से 24 अगस्त तक पहले चरण की काउंसलिंग की सीट कंफर्म होगी।



बीयू ने एक जून को प्रदेश के 69 जिलों में 751 परीक्षा केंद्र बनाकर प्रवेश परीक्षा कराई थी। इसमें 305439 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इसमें 3.04 लाख विद्यार्थी सफल हुए। बीयू ने 10 जुलाई से काउंसलिंग कराने का फैसला लिया था लेकिन प्रदेश के कई विवि ने यूजी-पीजी अंतिम वर्ष का परिणाम जारी नहीं किया। इस वजह से देरी होती चली गई, जो अब शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया कि पहली बार काउंसलिंग प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। इसके तहत, पहली और दूसरी काउंसलिंग में हर रैंक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। 30 जुलाई से 12 अगस्त तक पंजीकरण के साथ-साथ कॉलेज च्वाइस भरनी होगी। 13 अगस्त को सीट एलॉट का गेट खुलेगा और 14 से 24 अगस्त तक सीट कंफर्म के साथ प्रवेश होगा। दूसरे राउंड की काउंसलिंग 25 अगस्त से शुरू होगी। इसमें एक सितंबर तक पंजीकरण और कॉलेज च्वाइस भरनी होगी। इसके बाद 10 दिन के लिए सीट कंफर्म होगी। तीसरे चरण में पूल काउंसलिंग होगी और फिर सीधे दाखिले होंगे। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर तक काउंसलिंग पूरी करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed