फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Candidates created ruckus on collecting money in recruitment drive

Jhansi News: भर्ती अभियान में पैसा वसूलने पर अभ्यर्थियों ने किया हंगामा

Thu, 13 Jul 2023 11:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Candidates created ruckus on collecting money in recruitment drive
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंगरा। विकास खंड कार्यालय में बृहस्पतिवार दोपहर भर्ती को आए युवकों ने जमकर हंगामा किया। एक प्राइवेट एजेंसी ने सुरक्षाकर्मियों की भर्ती के लिए कैंप लगाया था। इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से शुल्क वसूला जा रहा था लेकिन, कुछ अभ्यर्थियों ने पैसा देने से इन्कार कर दिया। इस बात को लेकर एजेंसी संचालक एवं युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पुलिस भी पहुंच गई। उसने अभ्यर्थियों का पैसा वापस कराया।

अभ्यर्थियों के मुताबिक भर्ती के दौरान रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर पैसे वसूले जा रहे थे। इन लोगों के पास सीडीओ की ओर से जारी एक पत्र भी था। छात्रों का कहना था कि शुल्क लिए जाने की बात पहले नहीं बताई गई थी। कई युवा निशुल्क कैंप होने की बात सुनकर वहां पहुंचे थे। युवाओं ने रजिस्ट्रेशन शुल्क का कारण पूछा लेकिन, संचालकों ने उन्हें वहां से जाने को कह दिया। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। युवाओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर उल्दन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अभ्यर्थियों को किसी तरह शांत कराया। चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed