{"_id":"6647c2590e41a7c5c502d014","slug":"bundelkhands-first-robotic-hospital-to-be-built-in-jhansi-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-317205-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: झांसी में बनेगा बुंदेलखंड का पहला रोबोटिक अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: झांसी में बनेगा बुंदेलखंड का पहला रोबोटिक अस्पताल
विज्ञापन
छह करोड़ रुपये का होगा निवेश
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी में बुंदेलखंड का पहला रोबोटिक अस्पताल बनने जा रहा है। इसके लिए एक निजी अस्पताल की ओर से एमओयू साइन किया जा चुका है। इसके अलावा शासन की ओर से इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी भी दी जा चुकी है। इस पर छह करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। मौके पर इसका काम शुरू भी कर दिया गया है।
फरवरी 2022 में लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया था। इसके बाद से लगातार झांसी निवेशकों की पसंद बना हुआ है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि यहां निवेश के तीन सौ से अधिक प्रस्ताव आ चुके हैं। यह सिलसिला लगातार बना हुआ है। हाल ही में एक निजी अस्पताल की ओर से यहां रोबोटिक अस्पताल के निर्माण का एमओयू किया गया है। यह बुंदेलखंड का पहला रोबोटिक अस्पताल होगा और इसके निर्माण पर छह करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। इस अस्पताल में खासतौर पर घुटनों का प्रत्यारोपण होगा और रीढ़ की हड्डी का इलाज किया जाएगा। शासन की मंजूरी मिलने के बाद अस्पताल में स्थापित करने के लिए मशीनों का आना भी शुरू हो गया है। साथ ही कुछ लोगों को प्रशिक्षण के लिए बंगलुरू भी भेजा गया है। मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र निदेश सिंह ने बताया कि एमओयू होने के बाद मौके पर रोबोटिक अस्पताल की स्थापना का काम भी शुरू कर दिया गया है। यह कानपुर रोड पर खोला जा रहा है। इसके बन जाने से बुंदेलखंड क्षेत्र के मरीजों को लाभ मिलेगा। उनका अत्याधुनिक रोबोटिक मशीनों से इलाज किया जाएगा।