फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bundelkhand me chara utpadan ko badava denge csa or aijfri

बुंदेलखंड में चारा उत्पादन को बढ़ावा देंगे सीएसए और आईजीएफआरआई

Sun, 28 Feb 2021 02:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
bundelkhand me chara utpadan ko badava denge csa or aijfri
चारा का उत्पादन बढ़ाने के लिए सीएसए और आईजीएफआरआई के बीच समझौता हुआ है। - फोटो : ???? ????
बुंदेलखंड में चारा उत्पादन को बढ़ावा देंगे सीएसए और आईजीएफआरआई
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड और मध्य उत्तर प्रदेश में चारा उत्पादन और कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए बड़ी पहल हो रही है। चारा अनुसंधान शिक्षण, शोध और प्रसार को बढ़ावा देने के लिए चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर (सीएसए) और भारतीय चरागाह और चारा अनुसंधान संस्थान झांसी (आईजीएफआरआई) के बीच करार हुआ है। इसके बाद दोनों संस्थान चारा और कृषि तकनीकों के विकास के लिए काम करेंगे।

झांसी में स्थित भारतीय चरागाह और चारा अनुसंधान संस्थान चारा फसलों के उत्पादन को लेकर लगातार नए-नए शोध करा रहा है। संस्थान अब तक 45 से अधिक चारा फसलों को विकसित कर चुका है। इसके साथ ही संस्थान द्वारा विकसित की गई तकनीकों को ओडिशा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल समेत देश के कई राज्यों के किसान अपना रहे हैं। अब संस्थान की कृषि तकनीक और शोध को बुंदेलखंड और मध्य उत्तर प्रदेश तक विकसित करने के लिए पहल की गई है। भारतीय चरागाह और चारा अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. विजय यादव और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर कुलपति डॉ. डीआर सिंह ने चारा अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए करार किया है। जिसके तहत कृषि विवि के स्नातकोत्तर और पीएचडी विद्यार्थी चारा अनुसंधान को लेकर झांसी के संस्थान में शोध कर सकेंगे। दोनों संस्था मिलकर संयुक्त शोध के जरिए नई तकनीकों को विकसित करेंगे। इसके साथ ही चारा अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक समय-समय पर कानपुर कृषि विवि जाकर विद्यार्थियों और प्रोफेसरों को विभिन्न प्रशिक्षण देंगे। चारा अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. विजय यादव ने बताया कि यह पहला मौका है कि कृषि प्रसार और चारा उत्पादन को लेकर कृषि विवि के साथ समझौता हुआ है। इससे चारा और कृषि प्रसार क्षेत्र में कई नए प्रयोग होंगे। जिसका किसानों और पशुपालकों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed