फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bundelkhand field gold for medicine

आयुर्वेद की रामबाण औषधियों के लिए सोना है बुंदेलखंड की माटी

Thu, 12 Nov 2020 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Bundelkhand field gold for medicine
झांसी। असाध्य रोगों के कारगर इलाज में समर्थ आयुर्वेद की कई श्रेष्ठ जड़ी- बूटियों के लिए बुंदेलखंड की माटी मुफीद है। ललितपुर-झांसी के जंगलों में कई ऐसी जड़ी- बूटियां हैं, जिनमें गिलोय या अमृता, तुलसी, एलोवेरा, सफेद मूसली, बबूल, नीम, आंवला, मदार समेत कई अन्य औषधि प्राकृतिक रूप से उत्तम गुण धारण किए हुए हैं। यहां दवाओं के रूप में देश-विदेश तक की चिकित्सा जरूरतों को पूरा करने के संसाधन हैं। औषधि निर्माण के लिए बड़ी औद्योगिक इकाई स्थापित हो सकती हैं। इससे क्षेत्र में रोजगार और समृद्धि के भी अवसर हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार और शुक्रवार को देशभर में धनतेरस का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन ही आयुर्वेद चिकित्सा के जनक कहे जाने वाले भगवान धनवंतरि की जयंती भी है। घर- परिवार में आरोग्य का वरदान रहे तो खुशियां बढ़ जाती हैं। बुंदेलखंड की माटी में ऐसी तमाम औषधियां पनपती हैं, जिन्हें आयुर्वेद में रामबाण माना जाता है। इनमें अश्वगंधा, सफेद मूसली, पुनर्नवा, पलाश, जटामासी, महुआ, खैर, गिलोय, बेल, आंवला, हरिद्रा, मुस्तक, नागकेसर, गुग्गुल, भ्रंगराज, अपामार्ग, गुंजा, तुलसी, बाबुची, बचा, गंभारी, सहजन, कंठकारी, सहजन, कुटज, बबूल, नीम, मदार आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन

हृदय रोग, अस्थमा हो या मुंह का अलसर कारगर हैं यहां की औषधि: प्रो.केदारनाथ यादव
बुंदेलखंड के ललितपुर, झांसी, शिवपुरी, ओरछा के जंगलों में मिलने वाली जड़ी- बूटियां विशेष हैं। बुंदेलखंड राजकीय आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर केदारनाथ यादव के अनुसार यहां पाई जाने वाली अड़ोसा कफ, अस्थमा, पीठ दर्द के इलाज में रामबाण औषधि साबित होती है। इसी तरह कामराज से मुंह के अलसर व डायरिया में और अर्जुन हृदय रोग के इलाज में बहुत कारगर है। खैर का उपयोग त्वचा संबंधी रोगों की औषधि बनाने में और गुग्गुल का गठिया या जोड़ों के दर्द के इलाज में किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबूल भी है खास
बुंदेलखंड क्षेत्र में पैदा होने वाला बबूल बहुत खास है। इसका उपयोग तमाम रोगों के इलाज में किया जाता है। बबूल आयुर्वेद की दवाओं के निर्माण में बेजोड़ बाइंडिंग एजेंट (दवाओं को बांधने वाला) होता है। यहां की जलवायु बबूल के लिए अनुकूल है। इसी तरह यहां की तुलसी, नीम भी खास हैं।

गिलोय और तुलसी हैं कमाल के
डेंगू और कोरोना से बचाव के लिए इम्युनिटी बढ़ाने में गिलोय और तुलसी बहुत उपयोगी हैं। बुंदेलखंड क्षेत्र में नीम भी अच्छी गुणवत्ता वाले होते हैं। इस कारण यहां नीम के पेड़ पर बढ़ने वाली गिलोय भी अति उत्तम रहती है। यही हाल यहां होने वाली तुलसी का है। कोरोना काल में यहां पैदा हुई इन दोनों औषधियों ने लोगों को बहुत राहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed