फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bulk wheat purchased from one agency

एक ही एजेंसी ने खरीद डाला चार गुना गेहूं

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
bulk wheat purchased from one agency
एक ही एजेंसी ने खरीद डाला चार गुना गेहूं ललितपुर में खाद्य विभाग का कारनामा, क्रय एजेंसियों के खरीद रजिस्टर तलब गड़बड़ी सामने आने के बाद शुरू हुई पड़ताल अमर उजाला ब्यूरो झांसी। गेहूं खरीद में अनियमितता के आरोप के बाद शुरू हुई पड़ताल में हैरत-अंगेज तथ्य सामने आ रहे हैं। झांसी मंडल में सबसे अधिक गड़बड़ी ललितपुर में होने की आशंका जताई जा रही है। जहां तमाम क्रय केंद्र लक्ष्य का 80 फीसदी गेहूं भी नहीं खरीद सके वहीं, ललितपुर खाद्य विभाग ने लक्ष्य से करीब 410 फीसद अधिक गेहूं खरीद डाला। इसी बिंदु से पड़ताल शुरू हुई है। जहां लक्ष्य से अधिक खरीद हुई है उन सभी केंद्रों के खरीद रजिस्टर तलब कर लिए गए हैं। झांसी मंडल में खाद्य विभाग, एफपीओ, एफपीसी, पीसीएफ, यूपीएसएस, नेफेड समेत करीब 11 एजेंसियों ने गेंहू खरीद की थी। इनके जरिए पूरे मंडल में 220 खरीद केंद्र स्थापित हुए। 30 जून तक यहां गेहूं खरीद की गई। इस बार कुल 231136.56 मीट्रिक टन गेंहू खरीद हुई जो लक्ष्य से 23 प्रतिशत कम रही लेकिन, मंडलीय समीक्षा में खरीद को लेकर कई अनियमितताएं सामने आईं हैं। ललितपुर में सिर्फ खाद्य विभाग ने 6155.85 मीट्रिक टन गेहूं खरीद की जबकि उसके लिए 1500 मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस तरह खाद्य निगम ने कुल 410.39 प्रतिशत अधिक गेहूं खरीद की। यह तब था जब अधिकांश क्रय केंद्र लक्ष्य भी पूरा नहीं कर सके। ललितपुर में ही मल्टी स्टेट केंद्र 29.49 प्रतिशत, एनसीसीएफ 10.71 प्रतिशत एवं नेफेड 45.93 प्रतिशत गेहूं खरीद कर सके। पीसीएफ ही यहां 99.94 प्रतिशत खरीदारी करने में सफल रहा। एक एजेंसी की ओर से कई गुना अधिक खरीद किए जाने की बात सामने आने पर अफसरों के कान खड़े हो गए। पड़ताल में यह बात भी सामने आ रही कि मंडल के झांसी एवं जालौन जनपदों में भी कुछ एजेंसियों ने लक्ष्य से अधिक की खरीद की हुई है। कई जगह किसानों का भुगतान भी नहीं किया गया। इस तरह की गड़बड़ी सामने आने के बाद मंडलायुक्त ने जेडीसी एवं डीडी मंडी को पूरे मामले की जांच सौंप दी।   इनसेट जांच के दायरे में 179 क्रय केंद्र अनियमितताएं सामने आने के बाद जांच के दायरे में खाद्य विभाग, यूपीपीसीयू, नेफेड, यूपी एग्रो एवं पीसीएफ के कुल 179 क्रय केंद्र हैं। इन एजेंसियों ने सौ फीसदी से अधिक की खरीदारी दर्शायी है। झांसी जनपद में यूपीपीसीयू ने 131 फीसदी, नेफेड ने 125.20 फीसदी, जालौन जनपद में यूपी एग्रो ने 103 फीसदी, यूपीपीसीयू ने 107 फीसदी, ललितपुर में खाद्य विभाग ने 410 फीसदी खरीद की है। इन सभी एजेंसियों के सभी क्रय केंद्रों के खरीद रजिस्टर तलब किए गए हैं। इनके माध्यम से खरीद की पुष्टि की जाएगी। बता दें, खरीफ खरीद के दौरान भी बड़े पैमाने पर घोटाला सामने आया था जिसमें एक दर्जन के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। उस मामले में आधा दर्जन से अधिक आरोपी अभी भी जेल में बंद हैं। 000000000000000 सभी खरीद एजेंसियों से अभिलेख तलब किए गए हैं। खरीद प्रक्रिया के बाद किसानों को भुगतान भी नहीं किया गया। इसकी भी जांच की जा रही है। 14 जुलाई से ब्लॉकवार सत्यापन शुरू किया जाएगा। चंद्रशेखर शुक्ला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed