{"_id":"618ad402bf5bdf011f34fbea","slug":"bujhansi-jhansi-news-jhs208440036","type":"story","status":"publish","title_hn":"सही विकल्प भरने में हुई चूक तो भी होगा गलती सुधारने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सही विकल्प भरने में हुई चूक तो भी होगा गलती सुधारने का मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। ओएमआर शीट पर हो रही सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा के दौरान विकल्प भरते समय यदि छात्र-छात्राओं से चूक हो जाती है तो भी उनके पास गलती सुधारने का मौका होगा। इस बार ओएमआर शीट में चार की जगह छह विकल्प होंगे। बॉक्स में लिखा जाने वाला उत्तर सही माना जाएगा। कोई उत्तर नहीं आने पर सर्किल भरने का अलग ऑप्शन होगा।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की टर्म-वन परीक्षा 30 नवंबर से ओएमआर शीट पर होगी। परीक्षा पहली बार ओएमआर शीट पर हो रही है। शीट में भी पहली बार चार की जगह छह विकल्प होंगे। ताकि, परीक्षार्थियों के पास गलती के बाद भी उत्तर सुधारने का मौका हो। ओमएआर शीट पर पहले चार गोले (सर्किल) दिए जाते हैं, जिसमें प्रश्न के बाद ए, बी, सी व डी विकल्प लिखा होता है। इसमें से किसी एक विकल्प को भरना होता है। मगर इस बार दो और विकल्प मिलेंगे। चार विकल्प के बाद एक बॉक्स होगा और बॉक्स के बाद एक सर्किल। परीक्षार्थियों को ए, बी, सी या फिर डी विकल्प को भरने के बाद दिए गए बॉक्स में उसको लिखना होगा। बॉक्स में ऑप्शन लिखना अनिवार्य है, क्योंकि इसे ही सही उत्तर माना जाएगा। यदि सर्किल में अलग ऑप्शन है तो भी बॉक्स में लिखे गए विकल्प को सही माना जाएगा। बॉक्स के बाद अंतिम में सर्किल तब भरना होगा, जब किसी प्रश्न का उत्तर नहीं आ रहा हो।
परीक्षा के दौरान ओएमआर शीट पर छात्रों को छह विकल्प मिलेंगे। परीक्षार्थियों को ए, बी, सी या फिर डी विकल्प भरने के बाद दिए गए बॉक्स में उसको लिखना होगा। बॉक्स के उत्तर को ही सही माना जाएगा। उसके नीचे के सर्किल को तब भरना होगा, जब कोई प्रश्न नहीं आ रहा हो। - प्रीति खत्री, समन्वयक, सीबीएसई, झांसी।