फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: BU invites applications for PhD in 33 subjects; failed to conduct counseling last year.

Jhansi: बीयू ने 33 विषयों में पीएचडी के लिए मांगे आवेदन, पिछले साल के 10 विषयों की नहीं करा पाया काउंसलिंग

Mon, 10 Aug 2026 02:20 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 10 Aug 2026 02:20 AM IST
सार

बीयू प्रशासन ने आठ अगस्त से सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन खोल दिए हैं, जो कि 31 अगस्त तक चलेंगे।

विज्ञापन
Jhansi: BU invites applications for PhD in 33 subjects; failed to conduct counseling last year.
बीयू, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में इस बार सिर्फ 33 विषयों में पीएचडी के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन विषयों में 204 सीटें हैं। सीटों की उपलब्धता न होने पर इस बार छात्र-छात्राओं को 14 विषयों में पीएचडी करने का मौका नहीं मिलेगा। पिछले साल भी परीक्षा कराने के बावजूद बीयू प्रशासन 10 विषयों की काउंसलिंग नहीं कराया पाया था।
विज्ञापन


बीयू में पिछले साल 27 मार्च को 47 विषयों में पीएचडी के लिए ऑनलाइन फॉर्म खोले गए थे। 20 जुलाई को प्रवेश परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद कई विषयों में गाइड ही नहीं मिले। बीयू प्रशासन इसके पीछे यूजीसी के उस नियम का हवाला दे रहा है, जिसमें शिक्षकों की सेवानिवृत्ति के तीन साल बचे होने पर गाइड नहीं बनाया जाएगा। ऐसे में 37 विषयों की 371 सीटों पर प्रवेश हुए। मास कम्युनिकेशन, कॉमर्स, लॉ, एनिमल हसबैंड्री एवं डेरिंग, हॉर्टीकल्चर, जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, मृदा विज्ञान, समाज कार्य, फाइन आर्ट समेत 10 विषयों की काउंसलिंग नहीं हो पाई। इस साल मार्च से प्रवेश लेने वाले शोधार्थियों का कोर्स वर्क शुरू हुआ। फिर सितंबर में इनकी परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन


इसी बीच, बीयू प्रशासन ने आठ अगस्त से सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन खोल दिए हैं, जो कि 31 अगस्त तक चलेंगे। इस बार पीएचडी के विषय घटकर 33 रह गए हैं। इनमें 204 सीटें हैं। इस साल 14 विषयों में प्रवेश नहीं खोले गए हैं। बीयू के प्रवेश सेल समन्वयक प्रो. सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार पीएचडी के 33 विषयों में प्रवेश फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed