फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: Revised list of medalists released, now Vivek will get Chancellor's Bronze Medal

बीयू : मेडलिस्टों की संशोधित सूची जारी, अब विवेक को मिलेगा कुलाधिपति कांस्य पदक

Sun, 29 Sep 2024 02:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
BU: Revised list of medalists released, now Vivek will get Chancellor's Bronze Medal
आपत्ति पर जांच हुई तो एसजीपी के आधार पर बदला गया फैसला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बीयू ने अंतिम मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इनमें सबसे ज्यादा मेडल छात्राओं के नाम है। कुलाधिपति गोल्ड मेडल निमरा खान को मिलेगा। 14 कुलाधिपति रजत पदक में से नौ छात्राओं के नाम होंगे। वहीं, आपत्ति के निस्तारण के बाद अब बी फार्मा का कांस्य पदक विवेक कांदु को मिलना तय हुआ है।
बीयू का 29वां दीक्षांत समारोह अक्तूबर के तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित हैं। इसे लेकर बीयू प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। समारोह में मेधावियों को मिलने वाले गोल्ड, रजत और कांस्य पदक को लेकर मेधावियों का अंतिम चयन शनिवार को करने के बाद सूची जारी कर दी गई है। बताते चलें कि बीयू प्रशासन ने अनंतिम मेडलिस्टों की सूची जारी करते हुए आपत्तियां मांगी थीं। करीब 17 विद्यार्थियों ने आपत्तियां दर्ज कराईं, जिनका 27 सितंबर को शाम निस्तारण किया गया। सिर्फ एक कांस्य पदक की दौड़ में शामिल विवेक कांदु ने दावा किया कि एसजीपीए के आधार पर वह दावेदार है। विवि प्रशासन ने दस्तावेजों की जांच की तो प्रज्ञा गुप्ता दौड़ से बाहर हो गईं। शाम को कुलसचिव की तरफ से जारी मेडलिस्ट की सूची के अनुसार, कुलाधिपति स्वर्ण पदक निमरा खान एमएससी कृषि (अर्थशास्त्र) को मिलेगा।
विज्ञापन

कुलाधिपति रजत पदक छात्रा वर्ग में निमरा खान, एमएससी फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी में तान्या सोनकर, एमए में इरा खान, एमकॉम में मोहिनी सिंह यादव, एम लिब इंफोर्मेशन साइंस में निक्की गुप्ता, एमए एप्लाइड इकोनॉमिक्स में समन खान, एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स में मानसी अग्रवाल, एमबीए में शुभम वर्मा, एमएससी (कृषि) निमरा खान, एमबीए बैंकिंग एंड इंश्योरेंश में आर्चि जैन, एमएसडब्ल्यू में सुमित अग्रवाल, एमबीए (आईबी) में कुश सिरौठिया, एम फार्मा मोहन त्रिपाठी को मिलेगा। वहीं, कांस्य पदक की दौड़ में भी सर्वाधिक पदक छात्राओं को मिले हैं। वहीं, विन्यासीकृत 46 मेडल प्राप्त करने वालों की लिस्ट में भी छात्राएं सबसे आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



0- मेडल बनवाने की टेंडर प्रक्रिया शुरू
कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि मेडलिस्ट की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। दीक्षांत समारोह में मेधावियों को मिलने वाले मेडल बनवाने की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। खास बात यह कि मेडल पर विवि के नाम के साथ ए प्लस-प्लस अंकित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed