फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: ODL registration deadline extended to April 10

BU: ओडीएल में रजिस्ट्रेशन का समय बढ़ाकर किया गया 10 अप्रैल, घर बैठे कर सकते हैं पढ़ाई, बेहद कम है फीस

Sun, 05 Apr 2026 10:30 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 05 Apr 2026 10:30 AM IST
सार

यूजीसी ने एक से 10 अप्रैल तक के लिए साइट खोल दी। हैरानी यह कि अधिकारियों ने रजिस्ट्रेशन के लिए साइट खुलने की जानकारी कुलपति और कुलसचिव तक को नहीं दी।
 

विज्ञापन
BU: ODL registration deadline extended to April 10
बीयू, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूजीसी ने बुंदेलखंड विवि में शुरू हुए यूजी-पीजी ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) डिग्री कोर्स में रजिस्ट्रेशन के लिए 10 अप्रैल तक वेबसाइट खोल दी है। लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही से शनिवार तक एक भी नया रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ।
विज्ञापन


बुंदेलखंड विवि ने बी.कॉम, बीए हिंदी, बीए अंग्रेजी, एम. कॉम, बीबीए, एमएससी कंप्यूटर साइंस, एमएससी मैथ, एमसीए ओडीएल में 30 मार्च को पंजीकरण शुरू कर दिया था। चूंकि यूजीसी ने ओडीएल में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 30 मार्च तय की थी, इसलिए बीयू के लिए सिर्फ आठ ही रजिस्ट्रेशन हो सके। इसके बाद बीयू प्रशासन ने यूजीसी से 10 दिन के लिए साइट खोलने का अनुरोध किया। यूजीसी ने एक से 10 अप्रैल तक के लिए साइट खोल दी। हैरानी यह कि अधिकारियों ने रजिस्ट्रेशन के लिए साइट खुलने की जानकारी कुलपति और कुलसचिव तक को नहीं दी।
विज्ञापन


शनिवार शाम कुलपति को जब हकीकत पता चली तो उन्होंने अधीनस्थों की क्लास लगाई। इन कोर्सों में पंजीकरण फीस एक हजार रुपये है। यूजी की परीक्षा फीस 800 व पीजी की 1200 रुपये है। कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया कि यूजीसी ने ओडीएल में रजिस्ट्रेशन 10 अप्रैल तक खोल दिए हैं। नोटिफिकेशन के लिए बीयू की वेबसाइट अपडेट हो जाएगी और रविवार से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed