फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: Hostel students stole geysers and sold them, broke CC cameras, three expelled

बीयू : हॉस्टल के छात्रों ने गीजर चुराकर बेचा, सीसी कैमरे तोड़े, तीन निष्कासित

Tue, 28 Jan 2025 02:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
BU: Hostel students stole geysers and sold them, broke CC cameras, three expelled

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बीयू के लॉर्ड बुद्धा हॉस्टल से गीजर चुराकर बेचने पर दो और सीसी कैमरे तोड़ने के मामले में एक छात्र को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है। वहीं, मारपीट के मामले में चिह्नित छह छात्रों को नोटिस दिया गया है। इन्हें 15 दिन में माता-पिता के साथ चीफ प्रॉक्टर के सामने उपस्थित होने के लिए कहा गया है।



बीयू के लॉर्ड बुद्धा हॉस्टल के छात्रों ने करीब 15 दिन पहले टूरिज्म विभाग के दो छात्रों को बेरहमी से पीटा था। पीड़ित छात्रों की शिकायत पर कुलसचिव, चीफ प्रॉक्टर आदि ने हॉस्टल में पूछताछ की थी। मारपीट करने वाले छह छात्रों को चिह्नित किया गया। छात्रों से पूछताछ करने पर पता चला कि हॉस्टल से गीजर गायब हो गया। जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता चला कि यूजी फाइनल वर्ष के दो छात्र गीजर लेकर बाहर बेचने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


यही नहीं, तथ्य छिपाने के लिए एक छात्र ने दो सीसी कैमरे तोड़ दिए हैं। फुटेज के आधार पर चिह्नित तीनों छात्रों को तत्काल प्रभाव से हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है। वहीं, मारपीट करने के मामले में चिह्नित छह छात्रों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरके सैनी ने बताया कि मारपीट मामले में चिह्नित लॉर्ड बुद्धा हॉस्टल के छह छात्रों को नोटिस दिया गया है। वे छुट्टी पर घर गए हैं। उन्हें कहा गया है कि माता-पिता के साथ न आने वाले छात्र को हॉस्टल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed