फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: 100 questions will appear in the UG-PG entrance exam

बीयू: यूजी-पीजी की प्रवेश परीक्षा में आएंगे 100 प्रश्न

Thu, 11 Jun 2026 02:43 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 11 Jun 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
BU: 100 questions will appear in the UG-PG entrance exam
झांसी।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विवि एवं संबद्ध कॉलेजों के यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों की 18 जून को प्रस्तावित प्रवेश परीक्षा में 100 प्रश्न आएंगे, जो एक-एक नंबर के होंगे। इसके साथ ही 25 से 30 जून तक प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू हो जाएगी।
बीयू विवि परिसर में स्नातक-परास्नातक के 46 पाठ्यक्रम की 1,950 सीट और संबद्ध कॉलेजों में चल रहे पाठ्यक्रमों की करीब दो हजार सीटों पर प्रवेश होने हैं। इसके लिए 14 जून की रात 12 बजे तक आवेदन किए जा सकेंगे। सूत्रों का कहना है कि बुधवार तक 4,500 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। 14 जून तक आवेदन की संख्या करीब छह हजार पहुंचने की उम्मीद है। इसको लेकर बीयू प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीयू के अनुसार 16 जून को सभी आवेदकों को ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। 18 जून को होने वाली प्रवेश परीक्षा में 100 प्रश्न आएंगे। तय हुआ है कि 50 प्रश्न सामान्य ज्ञान, सम-सामियिक ज्ञान आदि के होंगे। 50 प्रश्न संबंधित पाठ्यक्रम से संबंधित होंगे। दावा है कि 20 जून तक मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो जाएगा और 21 या 22 जून को परिणाम जारी होगा। इसके बाद 25 से 30 जून तक प्रवेश काउंसलिंग होगी। कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया प्रवेश परीक्षा की तैयारी पूर्ण कर ली हैं। पेपर में 100 प्रश्न आएंगे, जो एक-एक अंक के होंगे। 25 जून से प्रवेश की काउंसलिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
- बीयू के इन कोर्सों में प्रवेश की होगी परीक्षा
एमबीए की 30, बीबीए 15, एमबीए टूरिज्म 30, यूजी-पीजी होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी 30, एमबीए फाइनेंशियल मैनेजमेंट 30, एमबीए बैंकिंग एंड इंश्योरेंस 40, एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स 40, एमएससी फूड टेक्नोलॉजी 40, एमसीए 60, एम. फार्मा 30, बी.फार्मा 40, डी.फार्मा 60, एम. फार्मा फार्मास्युटिकल्स केमिस्ट्री 10, एम.फार्मा फार्मेकोलॉजी 10, बी.टेक इलेक्टि्रकल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजी. 30, बी.टेक मैकेनिकल इंजी. 30, बी.टेक बायोटेक्नोलॉजी इंजी. 30, बी.टेक फूड इंजी. एंड टेक्नोलॉजी 30, बी.टेक बायोमेडिकल इंजी. 30, एमएससी एग्री (एग्रो फॉरेस्ट्री) 30, एमएससी एग्री (हॉर्टीकल्चर) 20, एमएससी एग्री (प्लांट पैथालॉजी) 20, एमएससी एग्री (एंटोमोलॉजी) 20, एमएससी एग्री (जेनरिक एंड प्लांट ब्रीडिंग) 20, एमएससी एग्री (एग्रीकल्चर एक्सटेंशन) 20, एमएससी एग्री. (सीड टेक्नोलाॅजी) 20, एमएससी एग्री (एग्रोनॉमी) 20, एमएससी एग्री (सोइल साइंस एंड एग्रीकल्चरल कैमिस्ट्री 20, एमएससी एग्री (इकोनॉमिक्स) 20, एमएससी एग्री (एनिमल हसबेंड्री एंड डेयरिंग 15, बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर साइंस 240, एमएससी फिजिक्स 40, एमएससी केमिस्ट्री 60, एमएससी बॉटनी 60, एमएससी जुलॉजी 60, एमएससी मैथमेटिक्स 60, बीएससी-एमएलटी 40, एमएससी फोरेंसिक साइंस 40, एलएलएम 40, एलएलबी 180, बीए-एलएलबी 60, बैचलर ऑफ फिजियोथैरेपी 40, एमएड 50, बीपीएड 100, बीबीए ऑनर्स की 80 सीट पर दाखिले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed